मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

On: June 15, 2026 8:17 PM
Follow Us:
  • नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ समाज के लिए जरूरी

JAMSHEDPUR : नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 जून से 25 जून तक विशेष नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच, शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

अभियान के दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार सामग्री, ऑडियो संदेश, नुक्कड़ कार्यक्रम एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए आमजनों को नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी जाएगी तथा नशामुक्त जीवन के लाभों से अवगत कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment