मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

“अपनी क्षमता बढ़ाओ, न कि नशे में जाओ” — City SP ललित मीणा ने किशोरों को दिया प्रेरक संदेश

On: May 7, 2026 6:41 PM
Follow Us:
IMG 20260507 WA0017
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन

जमशेदपुर: विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार, 7 मई 2026 को जिला प्रशासन, मेराकी फाउंडेशन एवं स्कूल प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था।

Headlines

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी ललित मीणा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदन कुमार शामिल हुए।

“मोबाइल भी एक तरह का नशा” — सिटी एसपी

अपने संबोधन में सिटी एसपी ललित मीणा ने छात्रों से कहा कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा में लगाएं तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज के समय में सिर्फ शराब या ड्रग्स ही नहीं, बल्कि मोबाइल की लत भी युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई, करियर निर्माण और अनुशासित जीवन के महत्व को विस्तार से समझाया। उनके प्रेरक संबोधन को छात्रों ने काफी उत्साह के साथ सुना।

स्कूल की उपलब्धियों और सामाजिक पहल पर चर्चा

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया तथा स्कूल की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

मेराकी फाउंडेशन की सचिव रीता पात्रा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी साझा की।

थाना प्रशासन ने बच्चों को दिया सुरक्षा का भरोसा

आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने युवाओं से कानून का सम्मान करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के संयोजनकर्ता मुख्तार आलम खान ने भी नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन शाहनवाज खान ने किया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दया कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाजसेवी रज़ी नौशाद, राजू गोराई, डॉ ताहिर हुसैन, जमील असगर, सैयद तारिक, सिद्दीक अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, अनुभव कुमार सिन्हा, अबरार आलम, मो. मोइनुद्दीन अंसारी, अब्दुल हफिज, आफताब आलम, मो. आसिफ और जुबैर आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

युवाओं को जागरूक करने की पहल

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि नशा जीवन को बर्बाद करता है, जबकि शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रहेंगे ताकि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!