मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SARIA को जिला बनाने की मांग तेज, एकदिवसीय धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन

On: March 30, 2026 10:50 PM
Follow Us:
Sariya Jila
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरिया (गिरिडीह): SARIA को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आज अनुमंडल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया गया। यह धरना समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सुबह से शुरू हुआ यह धरना पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से चला। प्रदर्शनकारियों ने सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। धरना समाप्ति के बाद सभी समाजसेवियों ने स्वेच्छा से कार्यक्रम समाप्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय में सौंपा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

धरना का नेतृत्व कर रहे प्रकाश मंडल ने कहा कि सरिया हर उस मानदंड को पूरा करता है, जो किसी क्षेत्र को जिला बनाए जाने के लिए आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि यह मांग नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसके लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस बार इस मांग को गंभीरता से लेगी और सकारात्मक निर्णय लेगी।

धरना में शामिल अन्य समाजसेवियों ने भी एक स्वर में कहा कि सरिया को जिला बनाने से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें दूर-दराज के जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

सरिया को जिला बनाने की मांग अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। यदि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाती है, तो इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!