मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बारीडीह शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ सूर्योपासना का महापर्व छठ

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 28, 2025 8:29 PM
Follow Us:
बारीडीह शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ सूर्योपासना का महापर्व छठ
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर, बारीडीह: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार सुबह बारीडीह शिव मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। व्रतियों ने भगवान भास्कर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न की और अपने परिवार व समाज की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

Netaji 3

इससे पूर्व सोमवार की शाम व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था। उसके बाद मंगलवार की सुबह पारण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त किया। छठ के दोनों अर्घ्य के अवसर पर बारीडीह शिव मंदिर का पूरा परिसर छठमय हो उठा — हर ओर “उगे हो सूरज देव…” और “केलवा के पात पर उगेला सूरज देव…” जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम
नदी व मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और पुष्प सज्जा से सजाया गया था। सामाजिक संगठनों और स्थानीय समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच दूध, दातून और प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से मंदिर समिति और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को बखूबी संभाला।

समिति और समाजसेवियों की भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर और नमन शहीदो को नमन संस्था के संयोजक वरुण कुमार का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा समिति के महामंत्री आशीष झा, रतन कुमार शुक्ला, रवि कुमार शुक्ला, दुद्धेश्वर मिश्रा, कार्तिक झा, रोशन झा, पंडित हीरालाल मिश्रा, पंडित हीराकांत झा, शिबु जी, सतीश कुमार झा, बीबी सिंह आदि ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाइटिंग और साज-सज्जा में नीतीश और मुकेश का विशेष योगदान रहा।

बारीडीह शिव मंदिर में सम्पन्न छठ महापर्व ने एक बार फिर लोक आस्था, अनुशासन और सामूहिकता की मिसाल कायम की। भक्ति, समर्पण और सेवा भावना से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे शहर को आस्था की एक डोर में बाँध दिया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Untitled Design 26 6

NH-33 पर शराब से लदी वैन पलटी बड़ा Accident टला पुलिस ने संभाला मोर्चा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied