मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दीपावली, कालीपूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक

On: October 18, 2025 11:53 PM
Follow Us:

JAMSHEDPUR: दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी) श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री भोला प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस विभाग के तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आदर्श आचार संहिता का पालन

आगामी सभी त्योहारों में राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसे सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उड़नदस्ता दल को सक्रिय रहने और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त द्वारा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को बड़े पटाखा बाजार यथा आमबगान, जुगसलाई, मानगो में अग्निशमन वाहनों की तैनाती एवं दीपावली के दिन पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों का संग्रहण नहीं करने, साथ ही हाई डेसीबल और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होने काली पूजा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन में विशेष सावधानी बरती जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे के प्रयोग का मॉनिटरिंग करें, अश्लील एवं सामाजिक साहौर्द्र को बिगाड़ने वाले संगीत नहीं बजे, शरारती तत्वों पर निगरानी रखेंगे।

छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर जोन मार्किंग, छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकाय व जुस्को प्रतिनिधि को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई ससमय करा लें जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह से असुविधा नहीं हो।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाटों की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ को मोटरेबल बनाने, माइकिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, विद्युत पोल व रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश गया। सिविल सर्जन को एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अस्पतालों को आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वाहनों की सघन जांच करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। काली पूजा को लेकर विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन किए जाने, थानावार छठ घाटों का अविलंब भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment