मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर “खेलो भारत पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन किया

On: September 1, 2025 8:36 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने सोमवार को टाटा कॉलेज चाईबासा के बिरसा मुंडा मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलो भारत पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती गीता कोड़ा रहीं और विशिष्ट अतिथि डॉ. मनमत नारायण मिश्र, डीपीएस स्कूल के प्राध्यापक प्रो. दीपेंद्र कुमार प्रसाद, एबीवीपी जिला प्रमुख डॉ. हरीश कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष सुश्री तनुश्री बानरा और कॉलेज मंत्री जदु लोमगा मंच पर उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

मुख्य अतिथि गीता कोड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेलों के माध्यम से भारत का नाम रोशन हो रहा है। चाहे शिक्षा हो या खेल- युवा पीढ़ी ही देश को आगे ले जा सकती है। युवा खेलेंगे तो भारत जीतेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि खेलों के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती, हर व्यक्ति को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

परिणाम इस प्रकार रहे:

  • ऊँची कूद (महिला): प्रथम – मालती मुंडा
  • ऊँची कूद (पुरुष): प्रथम – राज रायन राउत, द्वितीय – शिवलाल पूर्ति
  • लंबी कूद (पुरुष): प्रथम – सनप बोदरा, द्वितीय – शिवलाल पूर्ति
  • लंबी कूद (महिला): प्रथम – मालती मुंडा, द्वितीय – बिमित बानरा
  • 400 मीटर दौड़ (महिला): प्रथम – मालती मुंडा, द्वितीय – नर्तिस पूर्ति
  • 600 मीटर दौड़ (पुरुष): प्रथम – पुरुषोत्तम अंगारिया, द्वितीय – अमित इचगुटू
  • इंटर छात्र (पुरुष वर्ग दौड़): प्रथम – संको मरांडी, द्वितीय – डोंगर पूर्ति
  • इंटर छात्र (महिला वर्ग दौड़): प्रथम – त्रिपुला प्रधान, द्वितीय – नादिया प्रधान

इस अवसर पर सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम की सफलता में लखन पिंगुवा, सुरेश बिरुवा, शूरसिंह हैबुरू, सुरेश सिद्धू, लक्ष्मण गोप सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment