मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिन घरों में पानी घुसा, उन्हें मिले मुआवजा : सरयू राय

On: August 26, 2025 11:14 PM
Follow Us:

अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विधानसभा में उठी आवाज

---Advertisement---
Netaji Advertisement

रांची/जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भदई फसलों के नुकसान की भरपाई पीड़ित किसानों को आपदा राहत कोष से एकमुश्त तदर्थ सहायता देकर की जानी चाहिए।

उन्होंने शहरी इलाकों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि जमशेदपुर और रांची जैसे शहरों में कई मोहल्लों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन गरीब परिवारों के घर ढह गए हैं, उनके पुनर्निर्माण के लिए उपायुक्तों को निर्देश दिए जाने चाहिए।

प्रभावित परिवारों की सूची सौंपी

श्री राय ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रभावित परिवारों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी और मांग की कि इनके लिए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया जाए।

जलजमाव और नदियों का अतिक्रमण बड़ी समस्या

विधानसभा में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आशियाना वुडलैंड, पारडीह क्षेत्र में एनएच निर्माण के दौरान जल प्रवाह का रास्ता रोक देने से निचले तल्ले के घरों में पानी भर गया।
साथ ही जमशेदपुर में खरकई-स्वर्णरेखा नदियों के किनारे और मानगो क्षेत्र में बने स्लुईस गेट बाढ़ का पानी रोकने में विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इनकी मरम्मत की याद सिर्फ बाढ़ के समय आती है, जबकि पहले से ही इनकी देखरेख जरूरी है।

शहरी बाढ़ से निपटने पर जोर

श्री राय ने सरकार से आग्रह किया कि नालों और नदियों के अतिक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सख्त आदेश दिए जाएं। उन्होंने नगरपालिकाओं को सक्रिय करने, मोहल्लों में जल निकासी की समुचित योजना बनाने और प्रभावित घरों को मुआवजा देने की मांग की।

प्रभावित लोगों की सूची

  1. श्री साबू बागती – मुंडा कॉलोनी, रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  2. श्री गोविंदा दास – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  3. श्रीमती बबीता सुंडी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  4. श्रीमती पविता देवी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  5. श्री सावन मार्डी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  6. श्री सरदार गोप – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  7. श्रीमती नवमी उरांव – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  8. श्री राजू महतो – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  9. श्री श्याम बारी – रोड नं.5, शंकोसाई, मानगो
  10. श्री हीरू नामता – एकता नगर, शंकोसाई, रोड नं.5, मानगो
  11. श्री शुभनाथ चंद्रा हंस – म.सं. 6/5, न्यू उलीडीह, बिरसा रोड, मानगो
  12. श्रीमती नीलमनी सिंह – गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो
  13. श्री दीपक गोराई – गुडरूबासा, शंकोसाई, डिमना रोड, मानगो

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment