मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

र्मिजाडीह में उबलता गुस्सा: मकान तोड़े जाने के विरोध में 23 सितम्बर को होगा विशाल आंदोलन

On: August 24, 2025 8:51 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। र्मिजाडीह फुटबॉल मैदान में रविवार को आयोजित र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयतों की संयुक्त बैठक में गहरी नाराजगी देखने को मिली। बैठक में 4 अगस्त 2025 को र्मिजाडीह रैयत के निर्माणाधीन मकान को बिना किसी सरकारी नोटिस या आदेश के तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की गई। लोगों ने इसे अन्यायपूर्ण और मनमानी कार्रवाई करार देते हुए तीव्र विरोध दर्ज किया।

23 सितम्बर को उपायुक्त कार्यालय पर विशाल धरना

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना के विरोध और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगामी 23 सितम्बर 2025 को उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

20 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

नेताओं ने कहा कि आंदोलन में टाटा स्टील कंपनी से विस्थापित लोग और झारखंड राज्य के विभिन्न विस्थापन आंदोलनों से जुड़े नेता आमंत्रित किए जाएंगे। अनुमान है कि र्मिजाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत समुदाय से जुड़े प्रत्येक पंचायत और गांव से लगभग 20,000 आदिवासी-मूलवासी लोग जुलूस में शामिल होंगे।

नेताओं का बयान

बैठक में मौजूद नेताओं ने स्पष्ट कहा –

  • “विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा।”
  • “सरकार और प्रशासन को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”
  • “यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।”

र्मिजाडीह की यह बैठक न केवल विस्थापितों के गुस्से को उजागर करती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि आने वाले समय में यह आंदोलन पूरे जिले में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment