मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

शहीद दिवस पर पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को मिला “सुखपुरा रत्न सम्मान”

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 23, 2025 9:56 PM
Follow Us:
Add A Heading 1 1 4
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

बलिया/जमशेदपुर, 23 अगस्त 2025। शहीद दिवस के अवसर पर बलिया जिले के ग्राम सुखपुरा में आयोजित विशेष समारोह में पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को “सुखपुरा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सैनिक परिवार एवं समाज की निरंतर सेवा और समाज के क्षेत्र में दिए जा रहे उनके योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।

A 2

ग्राम सुखपुरा (बलिया) में शहीदों की स्मृति में हुआ आयोजन

सुशील कुमार सिंह का जीवन परिचय

  • जन्म: उत्तर प्रदेश, बलिया जिला के सुखपुरा गांव में
  • शिक्षा: सुखपुरा से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त
  • 1992: भारतीय नौसेना में भर्ती
  • 15 वर्ष 13 दिन का सफल सेवाकाल
  • 31 जनवरी 2008: सेवानिवृत्ति
  • इसके बाद जमशेदपुर में सक्रिय सामाजिक सेवा

सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहे और अपनी कार्यशैली से लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

THE NEWS FRAME

बलिया की शहादत और परंपरा

सन 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में बलिया देश का पहला जिला बना जिसने अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त की। तभी से बलिया के नाम के साथ “बागी” शब्द जुड़ गया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष 23 अगस्त को सुखपुरा में शहीद दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शहीद परिवारों और समाज में विशेष योगदान देने वाले ग्रामवासियों को सम्मानित किया जाता है।

सम्मान समारोह

इस वर्ष के कार्यक्रम में स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान और ग्रामवासियों की ओर से पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह को “सुखपुरा रत्न सम्मान” से नवाजा गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामवासी उमेश सिंह, ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान और संस्थान के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

सुशील कुमार सिंह ने सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा –

“ऐसे सम्मान से ग्रामवासियों को समाज में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है और मैं निरंतर समाज सेवा करता रहूंगा।”

“द न्यूज़ फ्रेम” परिवार की ओर से आपको हार्दिक बधाई। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied