मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

साकची मार्केट अब होगा अतिक्रमण एवं जाममुक्त, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने साकची मार्केट का किया निरीक्षण।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 22, 2025 8:12 PM
Follow Us:
Add A Heading 22
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर । उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने शनिवार को साकची बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, डीएमसी जेएनएसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चन्द्रजीत सिंह और कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज शामिल थे।

Netaji 3

अतिक्रमण व यातायात अव्यवस्था पर चिंता

निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात जाम, सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित दुकानों की समस्या को लेकर अधिकारियों ने प्रत्यक्ष जानकारी ली।

उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की ओर से लगातार जाम और अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि—

“सड़क पर अतिक्रमण और नियमों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए ठोस और दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाएगी।”

उन्होंने निर्देश दिया कि दुकानदार केवल निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करें, ताकि बाजार क्षेत्र आम लोगों की सुविधा के लिए स्वच्छ, व्यवस्थित और जाममुक्त रह सके।

THE NEWS FRAME

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर जोर

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने कहा कि निरीक्षण में सड़क पर अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडरों और ठेला संचालकों के साथ बैठक कर आपसी सहयोग से समाधान निकाला जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि साकची बाजार को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और जाममुक्त बनाने की दिशा में अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied