मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रथम आंतरिक परीक्षा परिणाम सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

On: August 6, 2025 9:08 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम,पंपरोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में आज प्रथम आंतरिक परीक्षा परिणाम सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ कक्षा सह अपने कक्षाचार्य जी द्वारा परीक्षा परिणाम सुनाया गया, साथ ही अंक प्रमाण पत्र दिया गया एवं अभिभावकों के बिच परीक्षा कॉपी को दिखाया गया। सभी अपने – अपने बच्चों की कॉपी को देखा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके पश्चात् सभी अभिभावकों की सामूहिक एक साथ अपने समिति के सम्मानित सदस्य श्रीमान मोहन कच्छप की अध्यक्षता में बैठक हुआ जिसमें प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान एवं परीक्षा प्रमुख जयश्री दास की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। इसका संचालन जयश्री दास ने किया।

THE NEWS FRAME

प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सभी अभिभावकों से कहा की जो कक्षा में पढ़ाई होती है उसे घर पर एक बार अभिभावक कॉपी अवश्य जाँच करें। साथ ही कुछ समय बच्चों के साथ पढ़ाई में अभिभावक अवश्य बैठना चाहिए। साथ ही मध्यावकाश में बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड ना देकर घर की बनी रोटी सब्जी या अन्य कोई भी बना कर देने को कहा। सभी अभिभावकों को संस्कृति बोध परियोजना के बारे में बताते हुए कहा की ये अपने संस्कृति, परम्परा, जीवन मूल्यों, ज्ञान -विज्ञान एवं महापुरुषों के जीवनी से परिचित होते हैं। इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को आग्रह किया।

वहीं मोहन कच्छप जी ने सभी अभिभावकों से कहा की जैसे महाभारत में कौरवों और पाण्डवों के बिच युद्ध हो रहा था उसी क्रम में श्रीकृष्ण पाण्डवों की मार्गदर्शन कर रहे थे, और वही अंत में विजय हुए। हमसबों को भी श्रीकृष्ण की तरह अपने बच्चों मार्गदर्शन करना चाहिए तभी वह अपने लक्ष्य पर सफल होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment