मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

JNAC के उप नगर आयुक्त के आश्वासन अब तक हुए हैं खोखले साबित!

On: August 6, 2025 8:21 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। रविवार, 10 अगस्त तक जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया (JNAC) की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। यह अल्टीमेटम यहां बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया गया।

बैठक में इस बात पर गंभीर नाराजगी जताई गई कि कई बार साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर जेएनएसी के पदाधिकारियों से मुलाकात की गई, उन्हें ज्ञापन दिया गया लेकिन बदले में मिला सिर्फ आश्वासन। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त से कई बार मुलाकातें की गई, ज्ञापन भी दिया गया लेकिन उनके आश्वासन खोखले साबित हुए। ज्ञापन देने के बाद साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से ज्यादा लचर हो गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि बरसात में जब संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ चला है, तब न तो समुचित फॉंगिंग की व्यवस्था की जा रही है और न ही जगह-जगह पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इससे जेएनएसी के इलाकों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

इस बैठक में नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के न मिलने पर भी चर्चा की गई। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का मामला भी उठा। बताया गया कि कई स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इस संबंध में उचित स्तर पर शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। कहा गया कि एक तरफ जेएनएसी सफाई का इनाम ले रही है तो दूसरी तरफ उसके ही इलाके की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। इस किस्म के अवार्ड का क्या फायदा, जब जनता ही निम्न दर्जे की जिंदगी जी रही हो?

इस बैठक में डोर-टू-डोर कचरा उठाव प्रबंधन की विफलता पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई। कहा गया कि हर जगह गंदगी का साम्राज्य है। साफ-सफाई के लिए जो मैन पावर स्वीकृत है, वह भी काम पर नहीं आते। इससे साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट हो गई है।

10 अगस्त तक साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो 11 को कूड़ा के साथ प्रदर्शन

बैठक में यह तय किया गया कि अगर जेएनएसी 10 अगस्त तक इन समस्याओं का समुचित समाधान कर देती है तो ठीक अन्यथा 11 अगस्त को सुबह 10 बजे जेएनएसी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता कूड़ा लेकर प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, ललन द्विवेदी, भाजपा कदमा मंडल के अध्यक्ष भीम सिंह, भाजपा बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री राकेश सिंह, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, तारक मुखर्जी, मुन्ना सिंह, अजीत सिंह, अनुज चौधरी, रवि ठाकुर, चुन्नू भूमिज, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, राकेश सिंह, शेषनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment