मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

… जैसी बीमारियों का खतरा, लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।

On: July 18, 2025 9:26 PM
Follow Us:

Health: मॉनसून के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करें। लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर उपचार और सावधानी से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

डेंगू का लक्षण

  • बदन, सर, आँखों के पीछे एवं जोड़ों में दर्द।
  • त्वचा पर लाल धब्बे का होना।
  • नाक, मसूढ़ों या उल्टी से रक्त स्त्राव होना।
  • काला पैखाना होना, इस बीमारी के गंभीर लक्षण हैं।

चिकनगुनिया का लक्षण

  • अचानक तेज बुखार होना।
  • शरीर के जोड़ों में दर्द होना।
  • शरीर में दाना का होना या ना होना।

“डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित मादा एडिज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं साफ पानी में पनपता है।”

  • दिन में भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • मच्छर भगाने वाली दवा/क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें।
  • घर के टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर के पानी, पानी की टी, गमला, फूलदान आदि का पानी हमेशा बदलते रहें ।
  • अपने आस-पास के जगहों को साफ-सुथरा रखें एवं मच्छर पनपने की जगहों पर कीटनाशी दवाओं का छिड़काव करें ।
  • जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल जरूर डालें ।
---Advertisement---
Netaji Advertisement

याद रखें कि हर बुखार डेंगू / चिकनगुनिया नहीं है। ऊपर दिए लक्षण के साथ तेज बुखार से पीड़ित मरीजों को अविलंब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, सदर अस्पताल अथवा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाएं। बीमारी की जांच एवं इलाज की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

तेज ज्वर के उपचार हेतु एस्प्रीन अथवा ब्रुफेन की गोलियाँ इस्तेमाल न करें, इसके लिए पारासिटामोल सुरक्षित दवा है। बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय गवायें चिकित्सक से सम्पर्क करें। समय पर उपचार कराने हेतु डेंगू चिकूनगूनिया के मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो सकते हैं । स्वास्थ्य सलाह के लिए 104 पर डायल करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

आयुष Treatment का वरदान समन्वित उपचार से गंभीर रोगों से मिली राहत पश्चिमी सिंहभूम में आयुर्वेद और होम्योपैथी ने बदली मरीजों की जिंदगी

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम: केंद्र सरकार की बहुआयामी आयुष पहलें, 450 से अधिक तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित

विश्व Breastfeeding सप्ताह 2026 सतत जीवन की मजबूत शुरुआत के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने का संदेश टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में मोटापा उपचार के लिए समर्पित ‘ओबेसिटी क्लिनिक’ की शुरुआत

हिंद आईटीआई में MY Bharat जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Sarcoma दुर्लभ कैंसर जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है लेकिन समय पर पहचान से इलाज संभव

Leave a Comment