मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिहार चुनाव पर गरमाई सियासत! भाजपा हार मान चुकी, अब निर्वाचन आयोग के सहारे – अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू का दावा

On: July 2, 2025 8:29 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच जमशेदपुर के अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा नेतृत्व ने अंदर ही अंदर मान लिया है कि बिहार में उनकी हार तय है और अब पार्टी चुनाव आयोग के सहारे इज्जत बचाने की कोशिश में लगी है।

प्रेस बयान में पप्पू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में विपक्षी इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता चरम पर है, और भाजपा के लिए उन्हें चुनाव में हराना मुश्किल ही नहीं, असंभव होता जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, को अब खुद भी इस हार का अंदेशा हो गया है, और चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर साजिश रचने में जुट गए हैं।

पप्पू ने कहा कि निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट की जांच और आधार कार्ड को अमान्य बताने जैसे कदम उठाकर भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहता है।

जबकि सच यह है कि आज के दौर में सभी जरूरी कार्य आधार कार्ड से ही होते हैं, फिर अचानक आधार को अमान्य ठहराना संदेह पैदा करता है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है और अब उसे चिंता इस बात की है कि चुनाव में सम्मान बचेगा या नहीं।

भाजपा को राजद की बढ़ती लोकप्रियता और जन समर्थन से बेचैनी हो रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसे नेताओं के पीछे चलने वाली भाजपा अब खुद को राजनीति के हाशिये पर पा रही है।

बयान के अंत में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों, सामाजिक न्याय और कानून व्यवस्था जैसे हर मोर्चे पर विफल रही है।

अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और आगामी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और राजद को इसका सीधा लाभ होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment