मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दूध के दाम एवं बिजली बिल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ नुक्कड़ सभा – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 10, 2021 3:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

Adityapur : मंगलवार 10 अगस्त, 2021

A 2

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के बैनर तले आज दिनांक 10 अगस्त, 2021 दिन मंगलवार संध्या 5:00 बजे आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दूध के दाम एवं बिजली बिल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ नुक्कड़ सभा किया गया। जिसका संचालन मौसूमी मित्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन देवा मुखी ने किया।

THE NEWS FRAME

सभा में अमन सिंह, अंजना भारती, मालती देवी (AIMSS झारखंड राज्य उपाध्यक्ष), विष्णुदेव गिरी, पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी कामरेड लिली दास आदि वक्ताओं ने अपने वक्तव्य के जरिए आम जनता को संबोधित किया।

सभा की मुख्य वक्ता कामरेड लिली दास जी ने सबसे पहले देश में बढ़ती महंगाई को लेकर अपनी बातों को रखते हुए उसका जिम्मेदार तत्काल सरकार को बताया चाहे वह केंद्र की सरकार हो या आज की राज्य सरकार। साथ ही, सभी कारखानों में हो रहे मजदूरों की छटनी की भी निंदा की। 

महंगाई की मार झेल रही जनता, बेरोजगारी से भी त्रस्त है जिसमें उन्होंने चिंता व्यक्त की और अंत में सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं की तो आने वाले समय में आम जनता को लेकर जोरदार जन आंदोलन का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांत सरकार, दीपक कुमार, संतोष कुमार, उमाशंकर, आनंदिनी मुखी, रूपा सामंत, सावित्री, सुषमा देवी, अनीता मंडल, अभिजीत, विजय राज, अशोक सिंह, दुर्गावती मिश्रा विमला सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़ें खास खबर– 

मंगल बुला रहा है! क्या आप तैयार हैं? इस दुर्लभ और अनूठे अवसर में भाग लेने के लिए आप आवेदन दे सकते हैं।

टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, प्रधानमंत्री ने दी बधाई।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied