मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जल जमाव के कारणों और निदान पर 24 को समीक्षा बैठक – विधायक सरयू राय

On: June 22, 2025 10:08 PM
Follow Us:
  • जल जमाव के कारणों और निदान पर 24 को समीक्षा बैठक
  • बैठक के पूर्व पूरे इलाके का भ्रमण, लेंगे पूरी जानकारी
  • बैठक शाम 4:30 बजे, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 24 जून को एक समीक्षा बैठक आयोजित की है। यह बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से होगी। यह बैठक विगत दिनों हुई बारिश के पानी के कारण हुए नुक़सान का जायज़ा लेने तथा कई आवासीय क्षेत्रों में भीषण जल जमाव के कारणों को दूर करने का उपाय करने के मद्देनजर बुलाई गई है।

श्री राय बैठक के पहले उन इलाको का सघन भ्रमण कर ज़मीनी जानकारी हासिल करेंगे, जहां गत तीन दिनों की भारी बारिश ने तबाही मचायी थी और जिसमें जान—माल का नुक़सान हुआ था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकारी विभागों और प्रशासन की ग़लतियाँ जनता के लिए भारी परेशानी और नुक़सान का कारण बन रही है। विकास के लिए बनने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों और प्राकृतिक विशेषताओं की अनदेखी करने का ख़ामियाज़ा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्य आमजन और प्रकृति केन्द्रित नहीं होंगे तो ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होगी, जैसी विगत दिनों में जमशेदपुर को झेलनी पड़ी है।

Read More : अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियार व शराब बरामद

बयान में श्री राय ने कहा है कि

“सरकारी और प्रशासनिक मशीनरी को मानो लकवा मार गया है। योजनाएं बनती हैं, उनका डीपीआर तैयार होता है, परियोजनाएं स्वीकृत होती हैं, क्रियान्वित होती हैं, परंतु आमजन को उसका लाभ कम और नुक़सान ज़्यादा मिलता है।”

“राज्य सरकार के विभाग उनके सामने प्रस्तुत चुनौतियों का सामना करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। विभागों के पास मानव बल की घोर कमी है। संसाधन हैं पर इनका उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है। समस्याएं जस की तस रह जा रही हैं, समय के साथ घनीभूत होते जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि

“अब जरूरी यह है कि सरकार शहरी विकास की स्पष्ट नीति बनाए। अन्यथा शहरी इलाक़ों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती चली जाएगी।”

वह लंबे समय से जमशेदपुर में नाला आधारित विकास कार्यक्रम बनाने पर ज़ोर देते आ रहे हैं। सरकार द्वारा जन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जा रहा है मगर उनके कारण उत्पन्न समस्याओं के निदान के ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं।

ख़ासकर जल निकासी और कचरा निष्पादन की ठोस व्यवस्था नहीं होने से शहर और शहरवासियों को घातक परिणाम का सामना करना पड़ रहा है। उपर्युक्त समस्याओं का समाधान के लिए जनचेतना जागृत करना ज़रूरी है। बैठक में इन विषयों पर विशद मंथन होगा। समस्याओं का अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक निदान पर विमर्श करना ही बैठक का उद्देश्य है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment