मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर इतवारी बाजार के समीप नाली में मिला युवक का शव….बताया जा रहा है युवक का नाम तेलाई लोहार है,पुलिस मौक़े पर पहुंच कर जाँच में जुटी

On: June 18, 2025 9:35 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर ( जय कुमार ): बुधवार सुबह चक्रधरपुर के इतवारी बाजार के समीप नाली से एक 40 वर्षीय स्थानीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेराई लोहार के रूप में हुई है, जो पास में ही रहता था और दुकानों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार, तेराई लोहार रोज़ की तरह बुधवार सुबह भी काम पर जाने के लिए छाता लेकर घर से निकला था। तेज बारिश के कारण इलाके में सन्नाटा था, इसी बीच करीब 8:45 बजे लोगों ने नाली में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More  : आम बागवानी से जुड़े किसानों को समुचित लाभ दिलाने के लिए जिले में कोल्ड स्टोरेज एवं बाजार की बेहतर व्यवस्था की जाएगी : जोबा माझी

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि तेराई लोहार को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाली में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटना से इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment