मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विकास सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए घटिया राजनीति कर रहे हैं- शेषनाथ पाठक

On: June 9, 2025 10:26 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। विधायक सरयू राय के जमशेदपुर अक्षेस पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सोलर एलइडी लाइट प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक और मानगो के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के सोलर लाइट घोटाले के आरोप को सस्ती लोकप्रियता पाने और घटिया राजनीति करने वाला बताया है।

शेषनाथ पाठक और पिंटू सिंह ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि-

विकास सिंह को तथ्यों की कोई जानकारी नहीं है। माह भर पहले जब सोलर लाइट लगे थे, तब से ही सारे के सारे जल रहे थे। ये स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया है। फिर यह घोटाला कैसे हो सकता है? क्या इतने दिनों तक जो सोलर लाइट जलते रहे, उसका कनेक्शन विकास सिंह के घर से किया गया था? अगर कोई घोटाला होता, तो इतने दिनों तक सोलर लाइटें जलतीं कैसे?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : ग्रीष्मकालीन शोध इंटर्नशिप ओरिएंटेशन – NIT Jamshedpur

श्री पाठक और श्री सिंह ने कहा कि

जिस दिन से ये सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन हुआ है, उस दिन से ये लगातार जल रही थीं। एक दिन पहले दो सोलर लाइटों के न जलने की बात सामने आई थी। संभवतः उनकी बैटरी चोरी हो गई है। इस संबंध में सोलर लाइट का काम देखने वाले ने एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इन दोनों ने बताया कि जब सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे, तब वहां भी 5000 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। वहां पर भी इसी किस्म के घोटाले की अफवाह फैलाई गई और कई सोलर लाइटों को तोड़ने-फोड़ने की घटनाएं भी घटित हुई थीं। लगता है कि विकास सिंह ने ही बैटरी चुराने का कृत्य करवाया हो और आगे भी करवाए, ताकि लोग परेशान रहें। लेकिन, अब ऐसा होगा नहीं। हम लोग प्रशासन को सोलर लाइट की सुरक्षा के संबंध में पत्र लिखेंगे। स्थानीय लोगों ने डंके की चोट पर इस बात को स्वीकार किया है कि शंकोसाई नंबर 5 के इलाके में अधिष्ठापन के दिन से ही सारी लाइटें शानदार तरीके से जल रही थीं।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment