मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

On: June 4, 2025 10:54 PM
Follow Us:
  • प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग करने से पर्यावरण की समस्या बढ़ीःसरयू राय
  • आप पर्यावरण के साथ अड़ोगे तो पर्यावरण भी अड़ेगाः दिनेश मिश्र
  • कार्बन फुटप्रिंट्स की सीमा हमने लांघ दी हैः प्रज्ञा सिंह
  • पर्यावरण को टेकेन फॉर ग्रांटेड नहीं लिया जा सकताः सीपीएन सिंह
  • बी चंद्रशेखरन की अपीलः सरयू राय सोलर पैनल सिस्टम को लेकर आवाज बुलंद करें

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति के संरक्षक सरयू राय ने बुधवार को कहा कि प्रकृति ने जो संसाधन हमें मुफ्त में प्रदान किये हैं, हम उनका उतना ही ज्यादा दुरुपयोग कर रहे हैं। हमने नदियों को गंदा कर दिया। अब कई नदियों का पानी पीने योग्य नहीं रहा। यह स्थिति खतरनाक है।

यहां राजेंद्र विद्यालय के सभागार में पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता के अध्यक्ष के रुप में अपने विचार व्यक्त करते हुए सरयू राय ने कहा कि 1985 के पहले कोई नहीं सोचता था कि कभी बोतलबंद पानी पीने की भी नौबत आएगी। कोई कांसेप्ट ही नहीं था। अब देखिए तो पूरा बाजार बोतलबंद पानी से अटा पड़ा है। इसका कारण यह है कि हमने पानी को गंदा कर दिया और अब शुद्ध पानी पीने के लिए हमें बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरयू राय ने कहा कि जिस रफ्तार से शहरी विकास हो रहा है, उससे यह डर पैदा हो गया कि शहरों का विकास बेतरतीब न हो जाए। यह बेतरतीब विकास बहुत बड़ा खतरा है। भारत सरकार इस खतरे को समझ रही है और 5 जून को इसी संबंध में देश भर के पर्यावरण से जुड़े सरकारी प्रतिष्ठानों के अदद लोगों की बैठक बुलाई है। संभव है कि उसमें प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा चर्चा हो।

Read More : MGM जूनियर डॉक्टरों ने मांगा वजीफे में इजाफा, झारखंड सरकार को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर में प्रदूषण के मुद्दे पर श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर की हवा हम लोगों ने ही गंदा कर दिया है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ है। हम लोगों को सस्टेनेबुल प्रगति चाहिए। यहां तो सब एकतरफा ही दिख रहा है।

सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यावरण की भयावहता से बचना है तो बच्चों को ऐसे संस्कार देने होंगे, जिससे वो पर्यावरण का नुकसान न कर सकें। यह बेहद जरूरी है कि हम पर्यावरण को गंदा न करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र ने कहा कि अभी पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें बहुत कुछ करना है। उन्होंने महाभारत की कहानी सुनाते हुए कहा कि अगर आप पर्यावरण के साथ अड़ोगे तो पर्यावरण भी अड़ेगा। उन्होंने बेंत के किस्से का जिक्र किया। श्री मिश्र ने कहा प्रकृति ने हमें जो कुछ भी दिया है, उनमें समन्वय स्थापित करके ही जिंदगी चल सकती है। बिना समन्वय के तो जिंदगी चलेगी ही नहीं। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने पर खासा जोर दिया।

Read More : भोपाल कांड: फरहान गैंग का खुलासा – बहन जोया फँसाती थी हिंदू लड़कियों को, SIT जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं

डीएवी स्कूल की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हमारे दुख का बड़ा कारण अब यह भी है कि कार्बन फुटप्रिंट्स की सीमा हमने लांघ दी है। बर्फ पिघलने लगी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह सब होने लगा है। पहले ऋतुएं के वक्त तय थे। अब सब अनियमित हो गया है। उन्होंने प्रकृति से हर किसी को, खास कर बच्चों को जोड़ने की अपील की।

बिहार एसोसिएशन के सीपीएन सिंह ने कहा कि पर्यावरण को अब टेकेन फॉर ग्रांटेड नहीं लिया जा सकता। अब पर्यावरण पर ध्यान देना जरूरी है। पहले अपना घर साफ करना जरूरी है। फिर दूसरे को यह बताना जरूरी है कि अगर तुम्हारा घर साफ नहीं होगा तो क्या नुकसान हो सकता है।

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखरन ने पर्यावरण को बड़ा मुद्दा बताते हुए लोगों से अपील की कि वे सरयू राय जी से सीखें। पर्यावरण को लेकर जितने गंभीर श्री राय रहते हैं, उतनी गंभीरता हमें भी लानी होगी। उन्होंने श्री राय से अपील की कि वे सोलर पैनल सिस्टम को लेकर आवाज उठाएं क्योंकि सोलर पैनल सिस्टम बेहद किफायती और पर्यावरण के हितों की रक्षा करने वाला है।

इसके पूर्व विषय प्रवेश एसपी सिंह ने कराया। मंच संचालन चंद्रदीप पांडेय जबकि आभार प्रदर्शन अशोक गोयल ने किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामः

  • क्विज प्रतियोगिता (सीनियर) में प्रियंका यादव प्रथम, सपन कुमार महतो दिव्तीय जबकि कृष्णा कुमार ठाकुर तृतीय रहे।
  • क्विज प्रतियोगिता (जूनियर) में नैवेद्य प्रसाद प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय जबकि लक्ष्मी पूर्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
  • भाषण प्रतियोगिता (सीनिय़र) में पीहू कुमारी प्रथम, कुमारी अनुषिका द्वितीय जबकि अनुष्का कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
  • भाषण प्रतियोगिता (जूनिय़र) में ऐश्वर्या झा प्रथम, अक्षय कीर्ति कमल द्वीतीय और भव्या लक्ष्मी तथा अयांशी राय संयुक्त रुप से तृतीय स्थान पर रहीं।
  • चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अदिति शर्मा प्रथम, नंदिनी साहू द्वीतीय तथा तनु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। उधर, निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, कनिष्क राज द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रही।
  • चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में निरुपा कुमारी प्रथम, बेबी कुमारी द्वितीय और श्रेया बिस्वास तृतीय स्थान पर रहीं। हर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment