मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विश्व तंबाकू निषेध दिवस में डालसा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, धूम्रपान एवं तंबाकू का सेवन स्वस्थ एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक

On: May 31, 2025 8:28 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में आज दिनांक 31-05-25 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कोचिंग संस्थान ब्राइटवे अकैडमी टुंगरी चाईबासा में पीएलवी हेमराज निषाद एवं पीएलवी रत्ना चक्रवर्ती के द्वारा विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को डालसा का गठन उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर छात्रों को जागरुक करते हुए बताया गया कि धूम्रपान और तंबाकू का सेवन स्वस्थ और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इससे गंभीर रोग और बीमारी होती है अंततः लोग कैंसर जैसे गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। हमें जागरुक होकर अपना बचाव करना है एवं लोगों को भी जागरुक करते हुए इसके दुष्परिणामों से बचा सकते हैं।

Read More : 12 वीं विज्ञान का परिणाम प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट का शत् प्रतिशत

धूम्रपान करने वाला व्यक्ति के साथ उनके संगत में जो रहते हैं उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्परिणाम होता है। सी ओ टी पी ए 2003 के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के अंदर सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादक बेचना दंडनीय अपराध है।

पकड़े जाने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान है। फिल्मों में भी धूम्रपान का दृश्य आने पर जागरूकता हेतु इसका सेवन हानिकारक है का स्लोगन आता है। तंबाकू में निकोटिन उत्तेजक पदार्थ रहता है जिससे स्वस्थ में हानि पहुंचती है धूम्रपान छोड़ने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाए जाते हैं। यह एक दिन में नहीं होगा लेकिन एक दिन जरूर होगा।

धूम्रपान छोड़ने की मन में प्रबल इच्छा आत्मविश्वास और व्यायाम, तनाव मुक्त जीवन इसका बचाव है। तंबाकू की खेती करने के लिए वनों की कटाई एवमं कई हेक्टर भूमि में खेती से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

तंबाकू में मौजूद 4000 जहरीले तत्व से विभिन्न प्रकार के बीमारियों का लोग शिकार हो जाते हैं बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, दांत में सड़न, फेफड़े का कैंसर, दिल की बीमारी, पेट का अल्सर, बजरंग उंगलियां, विकृत शुक्राणु, गैंग्रीन, कैंसर आदि कई गंभीर प्रकार की बीमारियां होती है। इसके अलावे हेल्पलाइन नंबरों के बारे जानकारी देकर उपस्थित छात्रों को जागरूक किया गया।

इस विधिक जागरूकता शिविर में ब्राइट वे अकादमी के संचालक डॉ मुरारी लाल वैध की पत्नी श्रीमती रीना वैध एवं शिक्षिका लक्ष्मी बोदरा के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment