मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

इश्क की सजा! मुस्लिम लड़की से शादी करने पर हिंदू युवक को मिली धमकियाँ, परिवार ने भी किया बेदखल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 4, 2025 6:21 PM
Follow Us:
Add A Heading 9
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

💔 प्रेम विवाह के बाद युवक को मिल रही जान से मारने की धमकियाँ, परिजनों ने भी तोड़ा रिश्ता, युवक ने SSP से लगाई गुहार

Netaji 3

जमशेदपुर (परसुडीह), 4 मई: परसुडीह थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवक द्वारा मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करना उसके लिए जीवन की सबसे बड़ी मुश्किल बन गया है। समाज और परिवार दोनों ने उसे नकार दिया है। जहां एक ओर लड़की के परिजन और समुदाय के कट्टरपंथी युवक को धमकियाँ दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवक के माता-पिता ने उसे बेदखल कर दिया है।

स्थिति से परेशान युवक ने अब जमशेदपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से सुरक्षा की गुहार लगाई है और पूरे मामले की लिखित जानकारी सौंपी है।

 शादी के समय की तस्वीर
शादी के समय की तस्वीर

क्या है पूरा मामला

परसुडीह के रहने वाले एक युवक और मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। परिवार की रजामंदी न मिलने पर दोनों ने बालिग होने के हिन्दू रीतिरिवाज के साथ मंदिर में मैरिज कर ली। लड़की ने स्वेच्छा से लड़के के साथ विवाह किया था, लेकिन अब लड़की भी लड़के के विरोध में है।

विवाह की जानकारी सामने आते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। लड़की के घरवाले और कुछ समुदाय विशेष के लोग युवक को धमकियाँ देने लगे। वहीं युवक ने बताया कि उसके माता-पिता ने भी सामाजिक दबाव में आकर उसे घर से निकाल दिया और संबंध तोड़ लिए।

Read More : जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में टाटा लीज नवीकरण और अतिक्रमण पर उच्चस्तरीय बैठक

युवक ने SSP से की अपील

युवक ने जिले के SSP से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की मांग की। युवक का कहना है कि कुछ लोग लगातार उसे फोन कर धमका रहे हैं, पीछा कर रहे हैं और उसके खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

शादी के बाद की तस्वीर
शादी के बाद की तस्वीर

युवक की भावनात्मक आपबीती

“मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल कर प्रेम विवाह किया, लेकिन अब हर ओर से धमकियाँ मिल रही हैं। मां-बाप ने भी घर से निकाल दिया। मैं अब पुलिस और कानून से उम्मीद कर रहा हूँ कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब मेरी पत्नी भी मेरे साथ नहीं है।”

पुलिस की प्रतिक्रिया

युवक की शिकायत पर परसुडीह थाना प्रभारी ने मामले को समझते हुए जांच कर रही है। मामले को लेकर युवक पहुंचा एसएसपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय ने भी युवक के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

मुख्य बिंदु

  • हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की ने मंदिर में किया था विवाह
  • दोनों बालिग
  • युवक को समुदाय और लड़की के परिजनों से धमकियाँ
  • माता-पिता ने युवक को बेदखल किया
  • युवक ने SSP को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की

निष्कर्ष:
यह मामला साफ तौर पर दर्शाता है कि प्रेम और अधिकार के बीच समाज की कट्टर सोच अब भी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। कानून के रहते भी यदि किसी प्रेमी जोड़े को अपनी जान की भीख मांगनी पड़े, तो यह प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक गंभीर संकेत है।

वीडियो देखें :

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied