📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एम एस आईटीआई में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

On: October 15, 2024 9:34 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 15 अक्टूबर 2024 : एम एस आईटीआई, जवाहर नगर, मानगो में आज ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डायरेक्टर जनाब खालिद इकबाल और उनकी टीम ने किया, जिसमें संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, जो हमारे देश के 11वें राष्ट्रपति थे, को “मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है। उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियां और देश के प्रति उनके योगदान को आज पूरे देश में गर्व के साथ याद किया जाता है। इस विशेष कार्यक्रम में एम एस आईटीआई के छात्र-छात्राओं – अर्शिया, नूरजहां, मंतशा, जया, फैयाज, सबा, अर्सलान, मारूफ, इमरान, नासिर, शैक फैयाज, शबाब, अरमान और साद ने मिलकर डॉ. कलाम के जीवन और उनकी प्रेरणादायक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर खालिद इकबाल ने सभी विद्यार्थियों को कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम का शानदार प्रदर्शन

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment