📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कोशिश संस्था द्वारा सिदगोरा में महारक्तदान शिविर का आयोजन, 832 यूनिट रक्त संग्रह

On: August 18, 2024 10:32 PM
Follow Us:
कोशिश संस्था द्वारा सिदगोरा में महारक्तदान शिविर का आयोजन, 832 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर – आज कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था द्वारा सिदगोरा सोन मंडप में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में सभी उम्र वर्ग के महिला, पुरुष, युवक और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एसपी श्री कौशल किशोर ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर हिमांशु साहू, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र, चमकता आइना इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, व्यवसायी कौशल सिंह, दिग्विजय सिंह, पूर्व कमिश्नर विजय सिंह, शिक्षाविद दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, सरदार शैलेंद्र सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, कुशुम पूर्ति, कविता परमार, युवा नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह और शंभूनाथ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : कार्मल की अयांशी ने जीता 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, स्कूल ग्राउंड में एक घंटे की प्रैक्टिस रोजाना करती थी अयांशी

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत और रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम सभी क्रांतिकारियों को नमन करेंगे, जो सबसे अच्छी श्रद्धांजलि है।

इस महारक्तदान शिविर में कुल 832 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। सीनियर एसपी कौशल किशोर और प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और विशेष रूप से सूखे नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि रक्तदाताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बड़े बुजुर्ग भी उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोशिश संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment