📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

43 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडावर में कैंप का हुआ आयोजन

On: July 19, 2024 10:03 AM
Follow Us:
43 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडावर में कैंप का हुआ आयोजन

रिपोर्ट: मुकेश कुमार शर्मा – 43 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडावर में कैंप का हुआ आयोजन।

खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा किए गए जिला नवाचार सशक्त खैरथल-तिजारा अभियान के प्रथम चरण में हुए सर्वे में चिन्हित किए गए दिव्यांगों का द्वितीय चरण में शिविर के माध्यम से नवीन चिकित्सकीय प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार मुंडावर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शिविर में आज कुल 43 दिव्यांग जनों का 40% से अधिक विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं 27 दिव्यांग जनों को रेफर किया गया। पिछले दो दिनों में मुंडावर शिविर में 118 दिव्यांग को प्रमाण पत्र मिला है। 20 जुलाई तक मुंडावर में ही कैंप जारी रहेगा।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: आमजन की समस्याओं का समाधान जल्द करें अधिकारीः जिला कलक्टर, जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 96 प्रकरण

नोडल अधिकारी, जिला परिवीक्ष एवं समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 6 सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़ बास में दिव्यांग जनों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि चिन्हित कुल 172 दिव्यांग जनों में से शिविर में 40% से अधिक विकलांगता वाले कुल 43 दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाया गया, जबकि शेष परीक्षण में अपात्र रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि शिविर के आयोजन में ऐसे पात्र व्यक्ति भी आ रहे हैं जिनका प्रमाण पत्र किसी न किसी व्यवधान के कारण नहीं बन पाया था। सभी सुविधाएं एक शिविर में होने से ऐसे लोगों का भी प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment