📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने आयोजित किया विज्ञान प्रदर्शनी

On: May 15, 2024 7:17 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने आयोजित किया विज्ञान प्रदर्शनी

जमशेदपुर, 15 मई 2024: करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के जूलॉजी विभाग ने आज कॉलेज प्रांगण में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विभाग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल तैयार किए थे और उनके बारे में जानकारी दी थी।

प्रदर्शनी को एक प्रतियोगिता का रूप दिया गया था, जिसमें राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और कला संकाय के प्रभारी डॉ. अनवर शहाब ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके निर्णय के अनुसार, प्रथम पुरस्कार अशरफी नूर, द्वितीय पुरस्कार माफिया रशीद और तृतीय पुरस्कार आफिया परवीन के दलों को प्रदान किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन अलका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एस.एस. रजी ने किया, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को देखकर बधाई दी और कहा कि विज्ञान ही मानव जीवन की प्रगति का आधार है।

यह भी पढ़ें: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों में भोजन वितरण: 515 लोगों को मिला फ्रूट केक और ब्रेड

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने भी प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की और कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दैनिक जीवन में वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।

डॉ. पी.सी. बनर्जी, डॉ. आफताब आलम खान, डॉ. असगर खान और डॉ. मोइज अशरफ सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी.एन. त्रिपाठी और डॉ. तुफैल अहमद भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. शशी प्रभा के निर्देशन और प्रो. नुजहत जहां और सानिया तहरीम की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment