📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन, गांव के अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने रंगों की छटा बिखेरी।

On: March 21, 2024 9:47 PM
Follow Us:
मुरली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन, गांव के अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने रंगों की छटा बिखेरी।

जमशेदपुर : आज दिनांक 21.03.2024 (बृहस्पतिवार) को मुरली पब्लिक स्कूल, गालूडीह, घाटशिला के प्रांगण में अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह मेंआसपास के सभी गांव के अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।

उद्देश्य :-

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1 अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को हमारी संस्कृति तथा त्योहारों के बारे में बताना।
2. अभिभावकों को मुरलीपारा मेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज तथा स्कूल के बारे में बताना ।
3. कॉलेज में होने वाले कोर्स के बारे में बताना।
4. नए सेशन के बारे में बताना तथा शिक्षकों का परिचय ।

बैठक की मुख्य बातें:-

1. बैठक में अभिभावक सोना मनी मुर्मू ने अपना मंतव्य व्यक्त करते हुए बताया कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहती है ;
और वह बहुत खुश है कि इस तरह का एक संस्थान उनके गांव में खुला है।

2. अभिभावक कल्पना मांडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस संस्थान के खुलने से ,यहां आस-पास के गांव के कमजोर तबके के लोगो को रोजगार भी मिल रहा है ; जिसके कारण उनका कुछ सहयोग भी हो रहा है।

3. इस समारोह में उपस्थित बच्चों के बीच में मुरली पब्लिक स्कूल की तरफ से , स्कूल बैग का मुफ्त में वितरण किया गया। और साथ में यह भी बताया गया कि अगले 2 महीने में ,जितने भी बच्चे स्कूल में एडमिशन लेंगे ; उन्हें भी मुरली पब्लिक स्कूल की तरफ से बैग मुफ्त में दिया जाएगा।

4. छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों के बीच में भी किताब का वितरण किया गया।
इस समारोह को सफलीभूत करने में श्रीमती नमिता बेरा , श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्रीमती मिताली नामता, श्रीमती टीना देवी, मोलिना नायक, जूली नायक, अरविंद कुमार, चमन कुमार , आरती कुमारी, निशा कुमारी का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में मुरली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज के अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

यह भी पढ़ें : मुरली पब्लिक स्कूल बागुनहातु में वार्षिक परीक्षा परिणाम में शामिल बच्चों की सूची जारी ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment