मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के पांच विद्यार्थियों को सीएस लैंड ट्रैडर्स एंड डेवलपर्स ने 3 लाख के पैकेज पर किया लॉक

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 11, 2024 10:19 PM
Follow Us:
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार सत्र में सफलता
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार सत्र में सफलता

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रोजगार सत्र में विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सत्र में एमबीए के कुंदन कुमार, रानी सिंह और रिद्धि कुमारी, बीबीए विभाग के रूपेश कुमार और बीबीए-एलएलबी के अतुल वर्मा रोजगार प्राप्त कर पाने में सफल रहे। इन विद्यार्थियों का चयन रियल स्टेट क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित कम्पनी सीएस लैंड ट्रैडर्स एंड डेवलपर्स ने अपने पुणे और गुरुग्राम स्थित शाखा के लिए किया है।

Netaji 3

चयन प्रक्रिया:

विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के संकाय सदस्यों ने बताया कि रोजगार प्राप्ति की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन, अभिक्षमता जांच और अंत में व्यक्तिगत साक्षात्कार की त्रिस्तरीय चयन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। सभी विद्यार्थियों ने सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया और उन्हें ऑफर लेटर दिया गया।

वेतनमान:

प्लेटमेंट सेल प्रभारी अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी चयनित विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये के वार्षिक पैकेज लॉक किया गया है। प्रशिक्षण सत्र को पूरा कर लेने के पश्चात विद्यार्थियों की दक्षता और कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी।

यह भी पढ़ें : दीन बंधु ट्रस्ट ने महिला दिवस आयोजन में मतदाताओं को जागरूक किया

विश्वविद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया:

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. दिलीप शोम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन का सदैव प्रयास है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ ही उन्हें समय की मांग के अनुसार रोजगारोन्मुखी कौशल से युक्त बनाया जाए।

यह सफलता विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल और विद्यार्थियों दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Untitled Design 13 12

Chaibasa में दिल दहला देने वाली वारदात शराब के नशे में चाचा ने बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Claimb

IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदकों पर किया कब्जा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied