📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ

On: January 15, 2024 4:54 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मण्डल के द्वारा जमशेदपुर और उसके आसपास के एरिया में 24 स्थानों पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का सृंखला चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दलमा बेस कॉलोनी मानगो डिमना में 24 वा  9 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की पुर्णाहुति अपार जन समूह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखण्ड़ के समन्वयक श्री संतोष कुमार राय और प्रज्ञा महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा गुरूदेव महतो की गरिमामयी उपस्थिति में हुई आज के यज्ञ में लगभग 400 धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण हेतु  यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित की। 

यज्ञ का संचालन प्रज्ञा पुत्र भाई श्री अविनाश कर्ण जीऔर देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आई बहनो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यज्ञ के उपरांत देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई बहनों ने महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार एवं युवाओं को प्रेरित करते हुए तनाव मुक्ति के संबंध में भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया साथ ही साथ भोग प्रसाद का वितरण सभी के बीच किया गया संध्या 5:00 बजे से बिराट संगीतमयी दीप महायज्ञ  का आयोजन भी किया गया जिसमें धरा से अंधकार का समूल नाश हो ऐसी भावनाओं के साथ 1008 दीपक प्रज्वलित किया गया। 

संध्या दीप महायज्ञ का संचालन टोली नायक टी सीरीज के भजन गायक श्री अविनाश कर्ण एवं उनके समूह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ जमशेदपुर के कोने-कोने से आये लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दलमा बेस कॉलोनी के कार्यकर्ता मृत्युंजय, शंभु, नीनादेवी, नवीन सिंह, अर्चना, पिंकी, पूनम, देवंती, रीना, सीमा, देवाशीष, रजनी, रत्ना, अविनाश, आनंद, मनोज, चंचल, गोपाल प्रसाद सुधीर शामिल थे. मंटू, पॉली के साथ नवयुगदल व प्रज्ञा महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment