मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

9 जून उलगुलान के महानायक वीर शहीद बिरसा मुंडा का 122वां शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण व सभा का आयोजन।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 9, 2022 6:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Saraikela : बृहस्पतिवार 09 जून, 2022

A 2

आज दिनांक- 9 जून 2022, दिन- गुरुवार, सुबह- 7:00 बजे ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन AIDYO युवा संगठन की तत्वधान में सरायकेला बिरसा चौक अवस्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व सभा का आयोजन। एवं सुबह 8:00 बजे मुकुंदपुर फुटबॉल मैदान में बिरसा मुंडा के तस्वीर पर मर्यादापूर्वक पुष्प अर्पण तथा परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा युवा लोग मौजूद थे। साथ ही गगनभेदी नारों के साथ इंकलाब जिंदाबाद, बिरसा मुंडा अमर रहे, बिरसा मुंडा के विचारों को गांव-शहर, स्कूल-कॉलेज में फैला दो।आदि नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण झारखंड राज्य के सचिव हराधन महतो ने किया। बाद में बारी-बारी से सभी साथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही कार्यक्रम में शिक्षक वाकेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। और उन्होंने भी बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही हाराधन महतो ने कहा आज का समय में जरूरत है, इन सभी क्रांतिकारियों का विचार आदर्श को अपनाकर देश में हो रहे अन्याय व अत्याचार के खिलाफ में उठ खड़ा होना।

THE NEWS FRAME

बिरसा मुंडा के नेतृत्व में शुरू हुआ उलगुलान अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया था, लेकिन फिर भी बिरसा मुंडा अपने हक की लड़ाई के लिए वह अपनी जान निछावर कर दिए। मात्र 25 वर्ष उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला कर रख दिया था। 

आज भी एक उलगुलान की जरूरत है, जो सिर्फ जल, जंगल, जमीन पर अपना अधिकार ही नहीं बल्कि हर तरह के शोषण से मुक्त के लिए, बिरसा मुंडा के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए हम सभी युवाओं को एकजुट होना पड़ेगा। 

और अन्याय के खिलाफ प्रतिवाद करना पड़ेगा। बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उस शोषणहीन समाज के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाएंगे, जिसे बिरसा मुंडा ने कभी देखा था। यदि हमे उस सपने को सार्थक करना है, तो उसका एक ही रास्ता है और वह है नया समाज का निर्माण करना। आज जिस तरह से शोषण जुल्म चल रहा है- महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, जैसी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उसके खिलाफ उठ खड़ा होना पड़ेगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश महतो, शंभू महतो, एमपी सिंह सरदार, अमित पूर्ति, रोशन पूर्ति, दिनेश हेंब्रम रविंद्र महतो आदि युवा साथी उपस्थित थे। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied