मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जंगलों में बसे लोगों को अधिकार दिलाना ही बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: June 9, 2026 10:30 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 06 09 At 10.14.03 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

गोइलकेरा:पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड के सुदूरवर्ती सारूडा गांव में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा कल्याण समिति, सारूडा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद Joba Majhi मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

A 2

कार्यक्रम में गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सामी भेंगरा, जिला परिषद सदस्य Sunita Lugun, झारखंड आंदोलनकारी बिरसा मुंडा, गोइलकेरा उप प्रमुख वरदान भुइयां समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सारूडा गांव में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करने के साथ-साथ आदिवासी समाज और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि जंगलों और वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाना ही भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के विकास और सम्मान की लड़ाई आज भी जारी है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

क्षेत्रीय विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए जोबा माझी ने कहा कि गोइलकेरा, गुदड़ी, सोनुवा और आनंदपुर क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया तथा आधारभूत संरचना के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क और संचार सुविधाओं की समस्या को दूर करने के लिए भी वे स्वयं तथा विधायक जगत माझी गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं और इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करने की दिशा में काम चल रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना भी समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन, प्रमुख सामी भेंगरा, झारखंड आंदोलनकारी बिरसा मुंडा और अकबर खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद किया।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सांसद जोबा माझी का स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल, सारूडा के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले ग्रामीणों को सांसद के हाथों सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कुशल रुगु ने किया। इस अवसर पर बिरकेल की मुखिया कुंवारी बरजो, ग्रामीण मुंडा मंगरा मुंडा, रमेश लुगुन, चंदन बरजो, अल्फ्रेड भुइयां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied