मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 70 से अधिक लोगों की समस्याएं सुन उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: June 9, 2026 10:39 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 06 09 At 10.14.35 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं और मांगों की गूंज सुनाई दी। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से पहुंचे 70 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें और मांगें सीधे जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के समक्ष रखीं।

A 2

जनता दरबार के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं का लाभ, विद्युत आपूर्ति, सरकारी तालाबों के सौंदर्यीकरण, आपदा सहायता, चिकित्सीय सहायता तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है, जहां लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलती है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।

इस दौरान जिले के योगा संघ के प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में योग गतिविधियों के विस्तार, युवाओं को योग से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की। उपायुक्त ने योग को बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का आधार बताते हुए ऐसे प्रयासों की सराहना की तथा सहयोग का भरोसा दिया।

जनता दरबार के समापन पर उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों और आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है और जिला प्रशासन इसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।ख्य बाते

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied