मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई ‘जय हो टीम’ की 51 सदस्यीय टोली

On: August 20, 2025 10:16 PM
Follow Us:

जमशेदपुर/संवाददाता। पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम “जय हो” के 51 सदस्यीय दल ने आज चार दिवसीय अयोध्या मंदिर दर्शन यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस टोली में भारतीय सेना के तीनों अंगों (थल, जल एवं वायु सेना) से सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग नागरिक भी शामिल हैं।

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से हुई यात्रा की शुरुआत

---Advertisement---
Netaji Advertisement

टीम जय हो के सदस्य सपरिवार जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से रवाना हुए। आयोजन समिति की ओर से यात्रा, भोजन, आवास, मंदिर आरती और अन्य व्यवस्थाओं की संपूर्ण तैयारी की गई थी। सभी सदस्यों से सहयोग राशि भी तय की गई, ताकि सामूहिक रूप से यह यात्रा सुखद और अनुशासित बन सके।

THE NEWS FRAME

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी टीम जय हो

टीम जय हो जमशेदपुर में योगाभ्यास, दलमा ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, वृद्धा आश्रम सेवा जैसे कार्यक्रमों से अपनी पहचान बना चुकी है। यही कारण है कि अयोध्या धाम यात्रा को भी सामूहिक आस्था और सामाजिक कल्याण का संगम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रमुख पदाधिकारी एवं संयोजक

  • मुख्य संयोजक: सुशील कुमार सिंह, डॉ. कमल शुक्ला
  • संयोजक: हरेन्दु शर्मा, चंदन तिलक
  • मुंह मीठा: महेश जोशी, वीणा जोशी
  • मीडिया एवं फोटो: सुशील सिंह
  • कैप वितरण: डॉ. कमल शुक्ला
  • सामान एवं फीता: सच्चीकांत मिश्रा
  • भोजन व पानी वितरण: डी.एस. तिवारी, दिनेश सिंह
  • चाय-नाश्ता: डॉ. कमल शुक्ला, एस. तिवारी
  • टिकट एवं बैनर: हरेंदु शर्मा
  • कोषाध्यक्ष: राजीव रंजन
  • आधार कार्ड/पास: रामबिलास पंडित
  • संरक्षक: सच्चीकांत मिश्रा
THE NEWS FRAME

यात्रा में शामिल सदस्य

मुख्य रूप से जे.एन. पाठक, रमाकांत शुक्ला, प्रमोद कुमार, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर चंद शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, राजेश कुमार, अनुज कुमार सिंह, दुर्गावती देवी, हिमशिखा शर्मा, मंजू शुक्ला, रीना सिंह, रेनू देवी, संगीता शर्मा, ललिता देवी, मुन्नी तिवारी, प्रियंका तिवारी, कुसुम देवी, पुष्पा रानी, सुमन, शीला देवी, सुनीता साहू, बिना पानी त्रिपाठी, अंजू लता सिंह, आशा रानी, जय शुक्ला, मुन्नी देवी सहित कुल 51 सदस्य यात्रा पर निकले।

टीम का मानना है कि इस प्रकार का सामूहिक आयोजन न केवल आस्था को प्रगाढ़ करता है, बल्कि आपसी सहयोग और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment