मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

40% की छूट के साथ 5,00,000 रूपये का सरकारी लोन प्राप्त करें, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 28, 2023 5:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

JAMSHEDPUR : शनिवार 28 जनवरी, 2023 

A 2

पूर्वी सिंहभूम जिला में दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभुकों की संख्या 14457 है जिसमें से 4849 लाभुक सिर्फ गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड से हैं। झारखण्ड सरकार द्वारा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु ऋण सह अनुदान की योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसका उद्देश्य स्वयं के व्यवसाय शुरू करने हेतु सुगमतापूर्वक ऋण एवं अनुदान का लाभ दिया जाना है। 

ऋण में 40% की दर से अनुदान या अधिकत्तम 5,00,000 (पांच लाख रूपये) तक की राशि लाभुकों को दी जायेगी जिससे विविध व्यवसाय हेतु उपयोग कर सकते हैं। उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के ऐसे स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले दिव्यांग जनों से भी अपील किया गया है कि इस योजना के तहत आवेदन भरके अविलम्ब योजना का लाभ उठायें और स्वावलंबी बने।

ऋण प्राप्त करने हेतु लाभुकों को निम्नलिखित अहर्त्ता पूर्ण करनी होगी।

1. आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष की हो।

2. आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी हो एवं इससे सम्बन्धित Online निर्गत प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

3. झारखण्ड राज्य से निर्गत जाति प्रमाण पत्र ( Online निर्गत)।

4. झारखण्ड राज्य से निर्गत आय प्रमाण पत्र (Online निर्गत)- ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 5,00,000/- से अधिक न हो। 5. आवेदक सरकारी / अर्द्ध सरकारी सेवा में न हो। इस आशय का स्वघोषणा पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

6. आवेदक किसी प्रकार कोई सरकारी / अर्द्ध सरकारी संस्थान से ऋण अनुदान का लाभ पूर्व में नहीं लिया हो और किसी बैंक अथवा वित्तीय संस्थाओं का डिफॉल्टर न हो। इस आशय का स्वघोषणा पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

7. आवेदक को आधार कार्ड की छायाप्रति / आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र / बैंक खाता नम्बर (पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति) उपलब्ध कराना होगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied