मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

4 आवेदनों पर समिति की अनुशंसा, 5 नव नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 2, 2025 7:51 PM
Follow Us:
Add A Heading 12
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 4 आवेदनों पर समिति की अनुशंसा, 5 नव नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल पाँच अनुकंपा आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें आवेदकों के आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल थे।

A 2

दस्तावेजों की जांच के उपरांत समिति ने चार आवेदनों को नियुक्ति के लिए उपयुक्त मानते हुए अनुशंसा की। इनमें तीन आवेदक तृतीय वर्ग और एक आवेदक चतुर्थ वर्ग पद के लिए चयनित किए गए। एक आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

THE NEWS FRAME

Read More : बिरसानगर किफायती आवास परियोजना में जल्द होगा गृह प्रवेश – ब्लॉक 8 और 23 के 644 आवास लगभग तैयार

तृतीय वर्ग में चार एवं चतुर्थ वर्ग में एक को मिला नियुक्त पत्र

उपायुक्त द्वारा नव नियुक्त पांच कर्मियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया । तृतीय वर्ग पदों पर मुस्कान मार्डी, कुणाल सिंह, शंकर सिंह एवं भाष्कर दास की नियुक्ति की गई, वहीं चतुर्थ वर्ग पद पर दोला साहू को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवचयनित कर्मियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान एवं उत्तरदायी रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में दायित्वबोध के साथ कार्य करना अनिवार्य है। आप सभी से अपेक्षा है कि ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बैठक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, स्थापना उप समाहर्ता श्री चंद्रजीत सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied