मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

शहीद- ए- आजम भगत सिंह के 117वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 28, 2024 9:36 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2024 09 28 At 19.22.09 71a2d1b7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

आदित्यपुर : आज दिनांक 28 सितंबर 2024 शहीद- ए- आजम भगत सिंह के 117वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर पथ संख्या-18, आजाद मैदान, आदित्यपुर-02 से प्रातः 5:15 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात दोपहर 1:30 बजे से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता और संध्या 4:00 बजे से गीत-संगीत सह सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Netaji 3

कार्यक्रम की शुरआत में सबसे पहले मुख्य अतिथि डॉक्टर रूपा सरकार ने भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य वक्ता विशाल वर्मन ने कहा कि भगत सिंह का सपना साम्राज्यवाद का पतन और समाजवादी वतन बनाने का था आज समाज को उनके समाजवादी विचारों से सीख लेकर मौजूदा शोषण और अत्याचार के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

मंच पर अन्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लिली दास, विष्णु देव गिरी, जिला पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुनील कुमार राय, अरशद अली, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भगत सिंह के विचारधारा अपनाने की अपील की।

इसके साथ ही बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिताएं हुई। इसके तहत बॉलीवॉल प्रतियोगिता में भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी विजेता और खुदी राम बोस क्लब उपविजेता रही।

वॉलीबॉल विजेता टीम:–
*दीक्षा राज (कप्तान)
*प्रिंस कुमार
*सागर कुमार
*पिंकी कुमारी
*हर्षिता भारद्वाज
*आयुष कुमार
*प्रशांत कुमार

वॉलीबॉल उपविजेता टीम :–

*रिहान कुमार (कप्तान)
*मयंक कुमार
*आदर्श तिवारी
*अभिजीत विश्वास
*विद्या कुमारी
*अंश कुमार
*मनीष कुमार

कार्यक्रम संचालन दीपक कुमार ने व धन्यवाद ज्ञापन विष्णु देव गिरी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राज, रिहान, गोल्डी, अभिजीत, आदित्य तिवारी, आदर्श तिवारी, अभिजीत, दीक्षा, हर्षिता, संतोष कुमार, साहिल, अंबिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied