मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मदरसा जियाईया दारुल किरात का 25वाँ उर्स मुजव्विद-ए-आजम-ए-हिंद व जलसा-ए-दस्तारबंदी किया जाएगा आयोजन

On: November 13, 2025 10:39 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 11 13 At 16.19.36 5cdeeb68

जमशेदपुर, 13 नवम्बर: मदरसा जियाईया दारुल किरात में 25वाँ उर्स मुजव्विद-ए-आज़म-ए-हिंद व जलसा-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन आगामी 15 नवम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मदरसा के संस्थापक कारी असलम रब्बानी जियाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मदरसा के छात्र शम्स तबरेज़ जियाई द्वारा तिलावत-ए-कुरआन से होगी। इस अवसर पर देश के कई प्रसिद्ध उलेमा, नातख़्वां और शायर भाग लेंगे।

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता

इस जलसे में भाग लेने वालों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं –

  • अल्लामा कारी दिलशाद अहमद रजवी (बनारस, उत्तर प्रदेश)
  • अल्लामा मौलाना इजहार अशरफ (कोलकाता)
  • अल्लामा मुफ़्ती तौसीफ़ रज़ा मिस्बाही
  • अल्लामा रौशन जमीर नूरी (कोलकाता)
  • शायर-ए-इस्लाम जनाब जमजम फतहपूरी
  • कारी इम्तियाज़ आलम, कारी इस्माइल (संभलपुर)
  • शायर-ए-इस्लाम सरफ़राज उल्फ़त
  • बुलबुल-ए-बाग़-ए-मदीना आसिफ रज़ा सैफ़ी (संभलपुर)
    सहित कई अन्य मोकर्रिर और नातख़्वां शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • सुबह 9:00 बजे – कुरानख़्वानी
  • सुबह 10:00 बजे – मुजाहिर-ए-हुस्ने किरात
  • सुबह 11:00 बजे से नमाज़े ज़ोहर तक – तक़रीर व नातख़्वानी
  • नमाज़े ज़ोहर के बाद – ख़ुसूसी ख़िताब
  • इसके उपरांत – 16 बच्चों की दस्तारबंदी
  • दोपहर 2:40 बजे – कुल शरीफ़ का आयोजन

संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर आज़ादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख़्तार आलम ख़ान, ब्यूरो चीफ शाकिर अज़ीमाबादी, हाजी मोहम्मद जुम्रती, समाजसेवी अलहाज मो० रज़ी नौशाद साहब, मदरसा सचिव जनाब सुहैल ख़ान साहब, मुफ़्ती शफ़ाअत नूरी मिस्बाही, कारी अमजद जियाई, कारी मो० सगीर अहमद, कारी अबू तुराब, एवं कारी मो० शौकत जियाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

संदेश

मदरसा के संस्थापक कारी असलम रब्बानी जियाई ने कहा कि यह उर्स न केवल धार्मिक समागम है, बल्कि समाज में भाईचारा, शिक्षा और इस्लामी संस्कृति को बढ़ावा देने का भी माध्यम है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!