मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

24वें स्थापना दिवस पर मानगो के श्री श्री शीतला मंदिर में 72 घंटे का अनुष्ठान

On: February 20, 2024 3:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर, 20 फरवरी 2024: मानगो के नया सुभाष कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर प्रांगण में 72 घंटे का “हरे रामा हरे कृष्णा” नाम का अनुष्ठान शुरू हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement


कलश यात्रा:


अनुष्ठान के पूर्व मंदिर कमेटी से जुड़ी हजारों महिलाओं ने पैदल कलश लेकर जल लाने के लिए गाजे-बाजे और “बोल बम” के नारों के साथ स्वर्णरेखा नदी के तट पर पहुंची। नदी के तट पर पूरे विधि-विधान से कलश में जल भरकर संकल्प करते हुए महिलाओं ने जल लेकर श्री श्री शीतला माता मंदिर पहुंचकर मंदिर में स्थापित शिवलिंग में जलार्पण किया।


भाजपा नेता विकास सिंह भी कलश यात्रा में शामिल हुए और महिलाओं के साथ पैदल कलश में जल लाने स्वर्णरेखा नदी के तट पर गए।


अनुष्ठान:


मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया कि 24 वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण करवाया गया था। 24 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 72 घंटे का प्रभु के नाम का अष्टजाम आरंभ किया गया है। रुद्राभिषेक और माता की चौकी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अष्टजाम समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन होगा जिसमें लगभग पांच हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।


भानु गुप्ता ने बताया कि एक वर्ष बाद मंदिर के सिल्वर जुबली मनाई जाएगी, जिसके पूर्व मंदिर के ऊपरी भाग में अष्टधातु से बना हुआ गुंबद स्थापित किया जाएगा।

THE NEWS FRAME


कलश यात्रा में शामिल प्रमुख लोग:



यह 72 घंटे का अनुष्ठान मंदिर के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है और यह भक्तों के लिए एक विशेष अवसर है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!