मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सारंडा के हुसिपी जंगल से 18 हजार डेटोनेटर बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 2, 2025 10:21 PM
Follow Us:
Add A Heading 11 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

चाईबासा (जय कुमार): मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव स्थित जंगल और पहाड़ी इलाके से झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सोमवार को सर्च अभियान के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा छुपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन सभी डेटोनेटरों को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया गया।

A 2

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, CRPF एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

THE NEWS FRAME

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को दिनांक 01.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी जंगली / पहाडी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, सीआर०पी०एफ० 60 BN एवं झारखण्ड जगुआर के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक 01.07.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक 01.07.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से छुपाकर रखे गये लगभग 18000 (अठारह हजार) डेटोनेटर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied