📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आदिवासी मित्र मंडल में ‘ओट गुरु कोल लाको बोदरा’ की 105वीं जयंती मनाई गई

On: September 19, 2024 11:21 PM
Follow Us:
आदिवासी मित्र मंडल में 'ओट गुरु कोल लाको बोदरा' की 105वीं जयंती मनाई गई

चक्रधरपुर (जय कुमार): आज दिनांक 19/09/2024 को आदिवासी मित्र मंडल में ‘ओट गुरु कोल लाको बोदरा’ की 105वीं जयंती मनाई गई। हो आदिवासियों की मातृभाषा ‘हो भाषा’ है, जिसकी लिपि “वारंग चीती” है।

इस लिपि की खोज कोल “लाको बोदरा” जी ने चालीस के दशक में की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए ‘आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान’ (एते:ए तुरतुंग सुल्ल पीतिका अखरा) की भी स्थापना की। यह संस्थान आज भी हो भाषा के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता है। वारंग चीती लिपि की खोज के कारण ही कोल लाको बोदरा जी को ‘ओट गुरु’ की उपाधि मिली थी। और हो समुदाय द्वारा हर वर्ष इसी दिन उनकी जयंती मनाई जाती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज इस अवसर पर श्री चमरू जामुदा ने लाको बोदरा की जीवनी के बारे में बताया तथा श्रीमती नितिमा जोन्को ने आदिवासी भाषा और संस्कृति को बचाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुखराज सुरीन, जगन्नाथ बांडा, बसंत लागुरी, मनीष बांडिया, शुरू गागराई, जानकी होनहागा आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment