📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

10 फीट के बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन। श्री नीलकण्ठ महादेव संघ का आठवां वार्षिक कार्यक्रम, जिसमें होगा भजन संध्या का आयोजन।

On: July 28, 2024 11:22 PM
Follow Us:
10 फीट के बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन। श्री नीलकण्ठ महादेव संघ का आठवां वार्षिक कार्यक्रम, जिसमें होगा भजन संध्या का आयोजन।

जमशेदपुर: श्री नीलकण्ठ महादेव संघ, सीतारामडेरा, स्लैंग रोड, जमशेदपुर, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की दूसरी सोमवारी के पावन मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का आयोजन करेगा। यह आयोजन 29 जुलाई को ओल्ड बाराद्वारी मैदान, साकची में होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर और लिटिल आर्यन बाबू अपने मधुर स्वरों से भक्तिरस की वर्षा करेंगे।

शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री नीलकंठ महादेव संघ के सदस्य पंकज कुमार ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह भजन संध्या का आठवां वर्ष है और संघ के सभी सदस्य इसके सफल आयोजन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि शहनाज अख्तर, जो मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध गायिका और बाबा महादेव की परम भक्त हैं, तथा बिहार के नन्हे कलाकार लिटिल आर्यन बाबू अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें: तोड़गहातु से कलैया साढ़े छः किलोमीटर पीच व पीसीसी सड़क घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध.कहा ठेकेदार का हो लाइसेंस रद्द।

इस मौके पर महाभंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है और बर्फ की सिल्ली से निर्मित एक 10 फीट के बाबा बर्फानी भी विराजमान रहेंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे। संघ ने महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की है। भजन संध्या में किसी प्रकार के पास का आवंटन नहीं किया जाएगा बल्कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालु कुर्सी पर आसन ग्रहण कर पाएंगे।

वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र भी दिया जा चुका है।

संवाददाता सम्मेलन में पंकज कुमार के अलावा श्री नीलकंठ महादेव संघ के अन्य सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment