मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिले के नए जिला कलेक्टर (DC) ने सबर परिवारों से की मुलाकात, जानिए पूरी बात क्या है !

On: June 2, 2025 10:57 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : जिला कलेक्टर (DC) श्री कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कुलामारा गांव स्थित खारिया टोला एवं जोबला का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने सबर जनजाति के परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं के लाभान्वित होने की स्थिति की जानकारी ली ।

इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया तथा, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खारिया टोला में रह रहे सबर परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के स्कूल में नामांकन एवं कक्षा में ठहराव, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता, तथा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मंइयां सम्मान योजना जैसी सरकारी की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

क्या गांव में साफ पानी और पोषाहार देने की व्यवस्था की जाएगी

पेयजल की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही पेयजल स्रोतों की मरम्मती और नये चापाकल की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाई जाए।

THE NEWS FRAME

Read More : पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध साहित्यिक और रंगमंचीय संस्था कथाकृति, झाड़ग्राम ने टी.वी एक्टर दिनकर शर्मा के द्वारा एकदिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप का किया आयोजन

इसके साथ ही उपायुक्त ने जोबला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, दवाओं की एक्सपायरी तिथि, तथा ओपीडी रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण की व्यवस्था की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए।

Read More :  नदी बनी मौत का घाट: राजदाह धाम में फिर डूबा एक छात्र, बराकर नदी बनी मौत का घाट

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विशेष रूप से आदिम जनजातियों जैसे सबर समुदाय को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। आंकाक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत मुसाबनी में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे, कार्ययोजना को अमल में लाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लगातार क्षेत्र का दौरा करें और प्रत्येक परिवार को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, सभी योजनाओं का ससमय लाभ पहुंचाने का प्रयास है। मौके पर बीडीओ सुश्री अदिति गुप्ता, सीओ ऋषिकेश मरांडी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment