मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रांची में बेख़ौफ़ अपराधी ने दिनदहाड़े मारी युवक को गोली, युवक वहीं हुआ ढ़ेर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 4, 2021 7:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

Ranchi : शनिवार 4 सितंबर, 2021

कोरोना का डर जैसे ही समाज से कम हो रहा है अपराध और अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा है। बलात्कार और हत्या जैसे भयावह अपराध तो जैसे अब आम हो गए हैं। आये दिन अखबार की सुर्खियों में यह सब देखने को मिलता है।

कुछ ऐसा ही अपराध आज झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। राजधानी रांची में अपराधियों का हौसला बढ़ता नजर आ रहा।है। रांची के कांके थाना क्षेत्रांतर्गत बोडिया सरकारी स्कूल के पास दिनदहाड़े अभिषेक सिंह को गोली मार दी गई। गोली अभिषेक के सिर में लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग आवाज की दिशा में दौड़ पड़े। तबतक अपराधी भागने में सफल रहे। वहां उन्होंने युवक को जख्मी हालत में  रोड पर गिरा पड़ा देखा और पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कारतूस का खोखा मिला था, पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मामले की गंभीरता को देखते स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने अभिषेक को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में थाना प्रभारी कांके के नीरज ने स्थानीय मीडियाकर्मी को बताया कि बोडिया सरकारी स्कूल के सामने हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 

घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे चिकित्सा सुविधा के लिए रांची के रिम्स अस्पताल ले आई। लेकिन इलाज के दौरान ही युवक की मृत्यु हो गई। अब पुलिस अपने स्तर से कार्य कर रही है वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह का छोटू सिंह नामक एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। विवाद लोहे की छड़ लोड-अनलोड करने को लेकर थी। यह मामला आज और गंभीर हो गई। जो गली-गलौज, धमकी और मारपीट तक पहुंच गई। और क्रोध में आकर छोटू सिंह ने अभिषेक को गोली मार दी। 

पढ़ें खास खबर– 

अफगान में हुआ खलीफा युग का आरम्भ, जहां धार्मिक कट्टरता की होगी प्रमुखतः

मौत बस एक कदम पर थी, और वह उसकी तरफ खींचा चला गया। लेकिन इस मौत का जिम्मेदार वह खुद था। जाने एक हैरतअंगेज मौत की सच्चाई।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied