मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मनुष्य वास्तविक मूल्यवान वस्तु को गंवा कर, नश्वर वस्तु के पीछे लगा रहता है। जिसका वास्तविक जीवन में कोई महत्व नहीं है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 28, 2021 6:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

क बार जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में भारतीय संत स्वामी रामतीर्थ किसी कार्य वश गए हुए थे। संध्या के समय स्वामी जी सड़क पर टहलने के लिए निकले। 

A 2

अचानक उन्हें दिखाई दिया की एक इमारत में आग लगी हुई है और कुछ लोग उसे बुझाने में व्यस्त है। यह देख वे उस स्थान पर जा पहुंचे। लोग मदद करते हुए उस मकान से फर्नीचर और कीमती सामान बाहर लाकर रख रहे थे। थोड़ी देर बीत जाने के बाद उनमें से एक व्यक्ति ने मकान मालिक से पूछा – “सर आपका और कोई कीमती सामान तो अंदर नहीं रह गया है।”

THE NEWS FRAME

करोड़ों की संपत्ति को जलता देख मकान मालिक तो जैसे पगला गया था। यह सुन वह बाहर रखे सभी सामानों की ओर देख रहा था। उसने सुनिश्चित किया कि उसका बहुत-सा कीमती सामान अब सुरक्षित है। थोड़ी देर तक उसने राहत की सांस ली तभी अचानक उसे ख्याल आता है कि उसका बेटा तो अंदर ही सो रहा था और वह अभी तक बाहर नहीं आया है, वह तो अंदर ही रह गया। उसने चिल्लाते हुए खड़े लोगों से अपने बेटे को बाहर लाने की प्रार्थना की। 

किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर के अंदर का हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। घर के अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। आग को तेजी से बुझाया गया। आग के बुझ जाने पर उसके लड़के की जली लाश मिली। यह देख मकान मालिक बर्दाश्त न कर सका और छाती ठोक-ठोक कर विलाप करने लगा।

यह सारा प्रकरण स्वामी जी देख रहे थे। यह शोक और विलाप देख उनका मन रुग्ण हो गया। उन्होंने मकान मालिक को सांत्वना दी और वापस लौट आये। अब एकांत में बहुत देर तक बैठने के बाद अपनी डायरी में उस घटना का वर्णन लिखा। 

और अंत में लिखा की इस संसार के निराली ही गति है। उस मकान मालिक के साथ जो घटित हुआ वह कुछ नया नहीं है।

प्रत्येक मनुष्य के साथ ऐसा होता ही रहता है लेकिन कोई भी इसपर ध्यान नहीं देता। व्यक्ति कीमती सामान को बचाने की फिक्र में लगा रहता है। यहां समझने की बात यह है कि जो वस्तु दिखाई देता है वह तो एक दिन खत्म हो जाता है लेकिन न दिखाई देने वाली जो मूल वस्तु होती है, जब नष्ट हो जाती है, तब मनुष्य को पश्चाताप करने के अलावा कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। 

लेकिन नुकसान हो जाने के बाद विलाप करने से क्या लाभ उसका ख्याल तो समय पर ही करना चाहिए।

पढ़ें खास खबर– 

झारखंड में दुष्कर्म का एक और कांड।

अल्पसंख्यकों के लिए छात्रवृत्ति योजना

सतर्क रहें! जमशेदपुर में भी हो रही है वैक्सीन की धांधली। बिना वैक्सीन के ही सुई चुभाई जा रही है। कहीं आपके साथ तो नहीं हुआ ऐसा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied