📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मोनी बाबा गौशाला नस्ल संवर्धन सुधार से होगी आत्मनिर्भर

On: June 30, 2024 1:00 PM
Follow Us:

तिजारा, राजस्थान: निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए तिजारा के सूरजमुखी में बनी श्री मोनी बाबा गौशाला ने नस्ल सुधार को लेकर अनूठी योजना पर काम शुरू किया है। प्रबंधन कमेटी ने आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा के बाद गौशाला में नस्ल सुधार पर प्रयोग शुरू किया है। इससे दुधारू नस्ल के गौवंश से एक ओर जहां गौशाला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकेंगे वहीं, दूसरी ओर दुग्ध उत्पादकता बढ़ने पर गौवंशों को निराश्रित छोड़ देने की प्रथा में भी कमी आएगी।

निराश्रित गौवंशों के संरक्षण के लिए बनी श्री मोनी बाबा गौशाला का संचालन जनवरी 2008 में शुरू हुआ था। गौशाला में वर्तमान समय में लगभग 700 से अधिक निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं। गौशाला का प्रबंधन कमेटी करती है। गौशाला में अधिकांश गाये आमतौर पर 1.5 लीटर से 3 लीटर तक दूध देती है। गौ संवर्धन से ज्यादा दुध देने की गायों की क्षमता बढ़ेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

कम दुग्ध उत्पादकता और इनके चारे-भूसे पर अधिक खर्च होने के कारण लोग इन्हें निराश्रित छोड़ देते हैं। इन गौवंशों की नस्ल सुधार और गौशाला की आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से आठ महीना पहले गौशाला ने उत्कृष्ट देसी नस्ल गीर, थारपारकर, राठी एवं हरियाणा नस्ल के सांड मंगाए थे। इस प्रयोग पर कुछ समय पूर्व काम शुरू हुआ है जिनका दो वर्ष में परिणाम सामने आने लगेंगे। वर्तमान समय में सभी गायो का गर्भाधान इन्हीं देशी नस्ल के सांडों द्वारा किया जा रहा है।

THE NEWS FRAME

गाय एक औषधि

गौशाला कमेटी के सचिव देशपाल यादव ने बताया कि देशी गाय एक चलता फिरता औषधालय होता है। देसी गाय का दुध, घी, दही, छांछ अमृत है। गौमूत्र और गोबर से चर्म रोग, पेट दर्द, हदय रोग, क्षय रोग, यकृत रोग, मोटापा, नासुर जैसे रोगो से छुटकारा मिलता है।

 

रिपोर्टर: मुकेश कुमार शर्मा भिवाड़ी अलवर राजस्थान

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment