📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुरली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

On: January 26, 2024 8:59 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज दिनांक 26 जनवरी 2024  मुरली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमान एस. मुरली ने झंडा तोलन किया। तत्पश्चात प्रिसिंपल महोदया डाक्टर नूतन रानी जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय एक है। आज भारत विज्ञान एंवम तकनीकी के क्षेत्र मे अपना पंचम फहरा रहा है इसका ज्वलंत उदाहरण चन्द्रयान 3 हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। सिनियर कक्षा के विद्यार्थी आषीश ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते अपने विचार व्यक्त किया, साथ ही राज कुमार ने गणतंत्र दिवस पर कविता पाठ की।  जुनियर कक्षा की छात्रा दिलप्रीत ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। ईशा मंडल ने अपनी मधुर आवाज में कविता पाठ की। 

THE NEWS FRAME

आज हमारे जीवन में लोकतंत्र का क्या महत्व है इस पर शिक्षिका श्रीमती मालती अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराया। शिक्षिका श्रीमती टीना तथा शिक्षिका श्रीमती शोभा ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती शोभा, शिक्षिका श्रीमती मालती, शिक्षिका टीना तथा शिक्षक श्रीमान प्रदीप कुमार राय ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अन्त में बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सुश्री सुशीला ने दी।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment