मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आईआरबी -9 के पारण परेड समारोह में प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का किया निरीक्षण। 182 महिला समेत 552 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी, निष्ठा, हर्ष और नम्रता के साथ कर्त्तव्य निर्वहन की ली शपथ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 9, 2023 2:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

DHANBAD : सोमवार 09 जनवरी, 2023 

जैप-3 परेड मैदान, गोविंदपुर, धनबाद 

राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए बेहतर व्यवस्था देनी होगी । हमारा प्रयास व्यवस्था को सुदृढ़ करना है जिससे आपके कर्त्तव्य पथ पर आपको व्यवस्था से किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जैप-3 परेड ग्राउंड, गोविंदपुर, धनबाद में आईआरबी-9 के पारण परेड समारोह में नए जोश, उमंग, उत्साह और ऊर्जा से लबरेज प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर जवानों को नमन किया और सरना स्थल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु जवानों से निम्नलिखित बिंदुओं पर बातों को साझा किया –

 कर्त्तव्य पथ पर चलने को है तैयार

आपने बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। अब आप कर्त्तव्य पथ पर चलने को तैयार हैं। सरकार के अभिन्न अंग के रूप में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है । ऐसे में आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके आत्म बल और जिम्मेदारियों तथा कार्यों के प्रति जवाबदेह बनाते हुए आने वाले समय में चुनौतियों से निपटने में आपको सक्षम बनाएगी।  

THE NEWS FRAME

   

 प्रशिक्षण से अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आएंगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने प्रशिक्षण में जो हासिल किया है, कर्त्तव्य जीवन में प्रवेश करने के उपरांत उससे अलग और हटकर भी कई चुनौतियां आपके सामने आएंगी। विशेषकर आप जिस क्षेत्र से जुड़ने जा रहे हैं, वहां चुनौतियों के साथ काफी जोखिम भी है । ऐसे में इन चुनौतियों और जोखिमों से निपटने में आपका बुद्धि विवेक और प्रशिक्षण काफी मायने रखेगा । मुझे उम्मीद है कि आप तमाम चुनौतियों और जोखिमों से सफलतापूर्वक निपटने में कामयाब रहेंगे।

 राज्य में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध तथा उग्रवाद नियंत्रण के क्षेत्र में आपको अहम जिम्मेदारी निभानी है । ऐसे में आप अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि राज्य में अमन -चैन, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे ।

 सभी प्रशिक्षण केंद्रों में आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन -जिन प्रशिक्षण केंद्रों में मुझे जाने का मौका मिला है, वहां आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाएं नहीं होने की जानकारी मिली। ऐसे में सरकार ने इसे पूरी गंभीरता के साथ संज्ञान में लिया है।  अगले 2 वर्षों के अंदर सभी पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों का व्यापक जीर्णोद्धार किया जाएगा ।  ताकि, बेहतर माहौल में बेहतर तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन हो सके ।

 महिला सशक्तिकरण की कड़ी में मजबूत पहल 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के साथ अन्य क्षेत्रों में भी में महिलाओं की  भागीदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इसे हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखते हैं और यह  राज्य और देश के लिए सुखद संदेश है।

 चार पारण परेड समारोह में शामिल होने का मौका मिला 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसाबनी, लेस्लीगंज, बोकारो और  गोविंदपुर (धनबाद) स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षु जवानों के पारण परेड समारोह में मुझे शामिल होने का मौका मिला। यह मेरे लिए यह काफी खुशी की बात है और खुशी इस बात को लेकर ज्यादा है कि यहां सफलतापूर्वक बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कूल 2445 जवानों में 813 महिलाएं हैं।

THE NEWS FRAME


 यहां 552 आरक्षियों  ने प्राप्त किया है बुनियादी प्रशिक्षण  

झारखंड सशस्त्र पुलिस- 3 (जैप)  प्रशिक्षण केंद्र में इंडिया रिजर्व बटालियन-9 (आईआरबी), गिरिडीह के 512 आरक्षियों ने 215 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है । इनमें 182 महिला आरक्षी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में श्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में हवलदार प्रणेन्द्र  कुमार सिंह, बेस्ट कैडेट (महिला) प्रतिमा सिंह और बेस्ट कैडेट (पुरुष) रामकुमार बेदिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर  विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो, पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, एडीजीपी श्री प्रशांत सिंह, उपायुक्त धनबाद, श्री संदीप सिंह, डीआईजी जैप, श्री सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार , पुलिस अधीक्षक गिरिडीह अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक धनबाद श्रीमती आर रमेशन, समादेष्टा जैप-3 श्री प्रियदर्शी आलोक और अन्य पुलिस पदाधिकारी, आईआरबी-9 के प्रशिक्षु आरक्षी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। 

THE NEWS FRAME


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ChatGPT Image Jun 16 2026 09 15 58 PM

कपाली थाना में युवती को बेहोश होने तक पीटा, रात 11:00 बजे तक कपाली थाना में रुक-रुक कर पिटाई की गई, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Untitled Design 13 6

हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें Chaibasa में जिला परिवहन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

Untitled Design 11 6

पश्चिमी Singhbhum में नशा मुक्त झारखंड अभियान का शुभारंभ स्कूटी रैली और जागरूकता रथों के माध्यम से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

Untitled Design 7 4

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब Jamshedpur में सुपर लीग टीम का भव्य उद्घाटन खिलाड़ियों को वितरित की गई स्पोर्ट्स किट

Kandra

कांड्रा टोल प्लाजा पर जांच अभियान, 4 कोयला लदे वाहन जब्त

SAKCHI

Jamshedpur में चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied