📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 123वीं जयंती का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान साकची में किया।

On: January 23, 2024 3:50 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज दिनांक 23/01/24 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 123वीं जयंती का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान साकची में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जमशेदपुर जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार यादव ने  नेता जी को माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर  किया। 

इस कार्यक्रम में  पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे। नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विनय कुमार यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया और शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला बताया। पूर्व सैनिक जितेंद्र कुमार सिंह ने नेताजी के जीवन एवम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय मे संक्षिप्त परिचय दिया और कहा कि जीवन के कठिन समयों में भी सही और साहसिक निर्णय लेने वाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्हें तत्कालीन विश्व के कई देशों में मान्यता प्रदान की थी। 

THE NEWS FRAME

आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में देश के  ‘पराक्रम दिवस’ का अनुभव आम बगान मैदान मे हो रहा था क्युकी नेता जी का नारा ‘जय हिंद’ माँ भारती कि जयकार ‘भारत माता की जय’ से पूरा नेताजी सुभाष मैदान, साकची गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रवीण कुमार पांडे जी ने कार्यक्रम का संचालन के लिए  विनय कुमार यादव जी को आमन्त्रित किया| कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों का परिचय कराया।  

संगठन के दीपक शर्मा ने धन्यवाद किया और नेता जी को याद करते हुए भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप कि सेवा को याद किए। कार्यक्रम में उपस्थित  प्रतिबद्धता प्रदान की। आज के कार्यक्रम में नवेंदु गांगुली, वरुण कुमार, वेद प्रकाश, संतोष कुमार, संजीव कुमार निरंजन शर्मा, निर्मल कुमार, सुखविंदर सिंह, रमेश प्रसाद, प्रेम नाथ ढोक, डी के सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजीव कुमार, विजय कुमार, विनेश नवीन कुमार, गौतम लाल, राजीव कुमार, जसवीर सिंह,और भी लगभग 35 पूर्व सैनिक उपस्थित थे। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment