📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय जनतंत्र मोर्चा उलीडीह मंडल के द्वारा लोकआस्था के महापर्व छठ के लिए निशुल्क गेहूं एवं लौकी वितरण किया गया.

On: November 16, 2023 4:00 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारतीय जनतंत्र मोर्चा उलीडीह मंडल के द्वारा मानगो डिमना रोड में शिविर लगाकर लोकआस्था के महापर्व छठ पर्व के लिए वर्तियों एवं श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क लौकी और गेहूं का वितरण किया गया. भाजमो नेताओं ने 3 क्विंटल गेंहूँ, 2 क्विंटल लौकी का वितरण किया. मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना ने बताया की यह शिविर विधायक सरयू राय के दिशानिर्देश पर लगाया गया है. छठ महापर्व में व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए भाजमो कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं. घाटों पर भी भाजमो के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे.

 इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मुकुल मिश्रा, कुलविंदर सिंह पन्नू, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष भगत, कन्हैया ओझा, गणेश शर्मा, इंदू शेखर सिंह, अभिजीत सेनापति, राहुल प्रसाद, राजेश कुमार, सुनीता सिंह, माना महापात्रा, किरण, आशीष, महेश, त्रिलोचन सिंह, विक्की, सुमित सिंह, दीपक वर्मा, शम्भू पासवान, बजरंगी, सीता राम, सुमित दत्ता व अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment