📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने इंजीनियर डे के अवसर पर एमजीएम एवं मानगो नगर निगम के पास राहगीरों को भोजन कराया

On: September 15, 2021 2:37 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Jamshedpur : बुधवार 15 नवंबर, 2021

देश के जाने माने इंजीनियर और विशेषज्ञ एम विश्वसरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 ईस्वी में हुआ था। इनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष इंजीनियर डे मनाया जाता हैं। 

इस अवसर पर सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं शहर के जाने-माने लोगों द्वारा प्रतिष्ठित हस्तियों के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और गरीबों के बीच सहायता स्वरूप विभिन्न कार्यक्रम कराये जाते हैं और उनको मदद भी पहुंचाई जाती है।

इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल के जरूरतमंद एवं मरीज के अटेंडर को दिन का भोजन करवाया गया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन करते हुए शुद्ध शाकाहारी खाने का पैकेट सेंट्रल रिलीफ वेलफेयर ट्रस्ट के प्रोफेसर लाइक उर रहमान चौधरी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, मोहम्मद यूसुफ, सैयद हफीजुद्दीन, जवाद उल हसन, मोहम्मद आलम के हाथों पैकेट का वितरण किया गया। इसी क्रम में मानगो नगर निगम के पास सब्जी मंडी के नजदीक दूर से आए हुए लोगों को भी भोजन कराया गया।

THE NEWS FRAME

पढ़ें खास खबर– 

मानगो गांधी मैदान में कोविड गाइडलाइन के तहत होगा दुर्गा पूजा – सुनील सिंह। साथ ही जानें इस वर्ष दुर्गा पूजा में किन चीजों की अनुमति नहीं दी गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment