मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में राजस्व तथा अनुमण्डल वनाअधिकार से संबंधित सभी अंचल अधिकारियों एवं अंचल निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आहुत किया गया।

On: July 15, 2023 5:38 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर | झारखण्ड 

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में राजस्व तथा अनुमण्डल वनाअधिकार से संबंधित सभी अंचल अधिकारियों एवं अंचल निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आहुत किया गया।

बैठक में अधोहस्ताक्षरी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों, अंचल निरीक्षकों को आपदा एवं राजस्व से संबंधित आवेदनों का निष्पादन करने हेतु निदेश दिया गया साथ ही वनाधिकारी अधिनियम 200़6 के तहत प्राप्त दावा आपत्ति आवेदनों पर शीघ्र वन क्षेत्र पदाधिकारी के साथ संयुक्त जाँच करते हुए दावा प्रस्ताव से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया की सभी प्राप्त दावा पत्रों का त्रुटि निराकरण हेतु वन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर दावा पत्र तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि उक्त दावा पत्रों पर समीक्षा अनुमण्डल वनाधिकारी समिति की अगली बैठक में करते हुए दावा पत्र को अनुशंसा के साथ जिला वन अधिकार समिति, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को हस्तगत कराया जा सकें।

अबतक सभी अंचल को प्राप्त वनपट्टा से संबंधित अभिलेख की कुल संख्या 544 है, जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है:- घाटशिला- 140, चाकुलिया-77, बहरागोड़ा-50, धालभूमगढ़- 39, डुमरिया- 147, गुड़ाबान्दा- 38, मुसाबनी- 53

उपस्थित सभी अंचल निरीक्षकों को आपदा संबंधित आवेदनों यथा मकान क्षतिग्रस्त, वज्रपात, सड़क दुर्घटना, पानी से डुब कर मृत्यु, अग्निकाण्ड, कोविड-19 एवं अन्य से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर यथाशीघ्र कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिए। साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया लंबित नामान्तरण वाद के संबंध में लगातार शिकायत प्राप्त हो रहे है, नामान्तरणवाद से संबंधित स्थल निरीक्षण न होने के कारण म्यूटेशन लंबित रहते है। लंबित वादों को त्वरित निष्पादन करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया एवं 100% स्थल निरीक्षण कर नामान्तरण आवेदनों का निस्तार करना सुनिश्चित किया जाए। सभी अंचल अधिकारी को इस संबंध में प्रत्येक सप्ताह के किसी एक दिन चिन्हित कर अंचल राजस्व दिवस रूप में मनाया जाए जिसमें आमजनों से किसी भी प्रकार का शिकायत का निवारण किया जा सके। उपस्थित सभी पदाधिकारी को अतिक्रमण स्थल का सर्वेक्षण कर अतिक्रमण मुक्त करने हेतु कार्रवाई एवं विवादित जमीन के मामलों पर व्यक्ति विशेष या समुदाय पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए धारा 107, 144 करने हेतु निदेशित किया गया।

उक्त बैठक के दौरान श्री राजीव कुमार, अंचल अधिकारी, घाटशिला, श्री सदानन्द माहतो, अंचल अधिकारी, धालभूमगढ़, श्री जयवंती देवगम, अंचल अधिकारी, चाकुलिया, श्री जीतराय मुर्मू, अंचल अधिकारी, बहरागोड़ा, सभी अंचल निरीक्षक, अनुमण्डल कार्यालय अधिक्षक, एवं कार्यालय प्रधान मौजुद हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment